Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम

50ee44abd2748d2a520df3e9ceec734717864367313781257 original


How To Fix Loose Pressure Cooker Gasket: प्रेशर कुकर आज हर किचन का जरूरी हिस्सा बन चुका है. इससे खाना जल्दी तैयार हो जाता है और गैस के साथ-साथ समय की भी बचत होती है. दाल, चावल से लेकर सब्जियां और कई तरह के दूसरे पकवान बनाने में प्रेशर कुकर काफी काम आता है. यही वजह है कि किचन में इसका इस्तेमाल लगभग रोजाना होता है. लेकिन लगातार इस्तेमाल के कारण कई बार प्रेशर कुकर में छोटी-बड़ी परेशानियां आने लगती हैं.

इनमें सबसे आम समस्या कुकर के ढक्कन में लगी रबड़ यानी गैसकेट को लेकर होती है. कई बार रबड़ ढीली पड़ जाती है और ढक्कन ठीक तरह से बंद नहीं हो पाता. ऐसे में कुकर के अंदर प्रेशर बनने में परेशानी होती है और खाना पकाने में ज्यादा समय लग सकता है. कई बार कुकर से भाप भी बाहर निकलने लगती है. अगर आपके प्रेशर कुकर के साथ भी ऐसी समस्या बार-बार हो रही है, तो हर बार नई रबड़ खरीदने से पहले यह आसान हैक आजमा सकते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ को ठीक करने का एक आसान तरीका वायरल हुआ. इसे डिजिटल क्रिएटर दीप्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. वीडियो में उन्होंने बताया कि अगर प्रेशर कुकर की रबड़ ढीली हो गई है और ढक्कन पर ठीक से फिट नहीं हो रही है, तो इसे कुछ आसान स्टेप्स की मदद से दोबारा फिट किया जा सकता है.

 

कैसे करें यह हैक?

इसके लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर का ढक्कन उतार लें. इसके बाद ढक्कन के अंदर लगी रबड़ को सावधानी से निकालें. अब एक कटोरी में पानी लें और रबड़ को उसमें कुछ देर डुबोएं. इसके बाद एक प्लेट में थोड़ा सा गेहूं का आटा यानी आटा लें. पानी से निकालने के बाद रबड़ को आटे में हल्के से लगाएं.

Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम

इसके बाद रबड़ को दोबारा प्रेशर कुकर के ढक्कन में सही तरीके से फिट कर दें. दावा है कि ऐसा करने के बाद ढीली रबड़ ढक्कन पर बेहतर तरीके से फिट हो जाती है और कुकर का ढक्कन पहले की तुलना में ठीक से बंद होने लगता है. इस आसान तरीके की खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद पानी और आटे की मदद से ही इसे आजमाया जा सकता है.

इसे भी पढें: Roti Storage Tips: रोटी रखने का सही तरीका क्या है? 6 घंटे बाद भी रहेगी नरम

Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया हैक

इस हैक का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने बताया कि वह बिना पानी के भी आटे का इस्तेमाल करके ऐसा कर चुके हैं और उन्हें भी इसका फायदा मिला. वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि प्रेशर कुकर की रबड़ को लेकर लगभग हर किसी को कभी न कभी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है और यह तरीका काफी काम का है. एक दूसरे यूजर ने रबड़ को करीब 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रखने का सुझाव भी दिया.

हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि प्रेशर कुकर में इस्तेमाल होने वाली रबड़ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा वाला हिस्सा है. अगर रबड़ बहुत ज्यादा पुरानी, फटी हुई, सख्त या खराब हो चुकी है, तो सिर्फ किसी हैक के भरोसे उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में नई और सही साइज की गैसकेट लगाना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है. कुकर का इस्तेमाल करने से पहले यह भी देख लें कि रबड़ अपनी जगह पर सही तरीके से लगी है और ढक्कन ठीक से लॉक हो रहा है.

इसे भी पढें: Budget Family Trip: फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं? ये हैं कम बजट वाली शानदार डेस्टिनेशन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *