17 नवंबर को बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? रीफिल बुकिंग से पहले देखें कीमत

0b3dc95e029bf3dc48e112af6567fef617948775105881379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं.
  • वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम बढ़ने से व्यवसायों की चिंता बढ़ी.
  • यह वृद्धि अंततः ग्राहकों के लिए खाद्य मूल्य बढ़ा सकती है.

देश के आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि आज भी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, महीने की शुरुआत में ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ाए जा चुके हैं.

अगर आज आप गैस रिफिल बुक कराने की सोच रहे हैं, तो पहले शहरवार ताजा कीमतें देख लेनी चाहिए क्योंकि  अलग-अलग जगहों पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और लागू टैक्स के हिसाब से कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं. 

16 नवंबर के लिए जारी रेट के मुताबिक, दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये है और पटना में आज इसके लिए 1,031.50 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. 

शहरवार चेक करें कीमत

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
भुवनेश्वर 968.00 रुपये 3,004.00 रुपये
वाराणसी 979.50 रुपये 2,942.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये

कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

घरेलू रसोई गैस की कीमतें जून से स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले व्यवसायों के खर्चों में बढ़ोतरी हुई है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने छोटे और बड़े व्यवसायों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले लगातार तीन महीने से इसकी कीमतें बढ़ाई जा रही हैं. चूंकि बड़े होटलों से लेकर ढाबों और छोटे स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की सबसे बड़ी लागत ईंधन होती है. ऐसे में इसकी कीमतें बढ़ने से सीधे उनके मुनाफे पर असर पड़ रहा है. 

अब मुनाफा पहले के मुकाबले कम होगा, तो दुकानदार इसी बढ़ी हुई लागत की भरपाई करने के लिए रेस्तरां और कैटरिंग वाले या तो मेन्यू का रेट बढ़ा देंगे या फिर भोजन की मात्रा कम कर देंगे, जिससे आम ग्राहकों की जेब पर भी असर पड़ेगा. कमर्शियल सिलेंडर के इस बढ़ते हुए रेट का असर बेकरी, मिठाई की दुकानें, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर भी पड़ रहा है क्योंकि ये सभी कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर हैं. ईंधन महंगा होने से इनके उत्पादों की अंतिम कीमत बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें:

डीजल के निर्यात पर बढ़े 2.5 रुपये, ATF पर भी बढ़ा शुल्क, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *