पैसा कहां गया और किस ऐप ने चुपके से बढ़ा दिए दाम, Gemini देगा पूरा हिसाब

f9f0ca7a42189d79261f8bc28a1b944017949042674621482 original


हर महीने की कमाई कहां खर्च हो रही है और बचत के लिए किन चीजों पर रोक लगाई जा सकती है, इसका हिसाब रखना आसान नहीं होता. इसी परेशानी को कम करने के लिए गूगल ने अपने जेमेनाई AI में गूगल वालेट को जोड़ने की सुविधा शुरू की है.

इसकी मदद से यूजर्स अपने खर्चों की जानकारी हासिल कर सकते हैं और आने वाले महीनों के लिए बजट तैयार कर सकते हैं. फिलहाल यह सुविधा अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है.

इस खबर को 10 प्वाइंट्स में समझें-

1- इस सुविधा के माध्यम से यूजर यह समझ सकते हैं कि उनका पैसा किन चीजों पर ज्यादा खर्च हो रहा है. इसके लिए उन्हें खुद पुराने ट्रांजैक्शन की लिस्ट खंगालने की जरूरत नहीं होगी. जेमेनाई उपलब्ध जानकारी के आधार पर खर्चों का विश्लेषण करेगा.

2- कंपनी ने 13 नवंबर 2026 को  जेमेनाई ऐप में गूगल वालेट इंटीग्रेशन लॉन्च किया. इसके जरिए यूजर्स अपने वॉलेट की जानकारी AI असिस्टेंट से जोड़कर पर्सनल फाइनेंस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.

3- कई बार लोग ऐसी सर्विस के लिए भी भुगतान करते रहते हैं, जिनका इस्तेमाल अब नहीं करते. जेमेनाई लिंक किए गए अकाउंट के बार-बार होने वाले पेमेंट को देखकर ऐसी सब्सक्रिप्शन की पहचान करने में मदद कर सकता है. साथ ही कीमत बढ़ने की जानकारी भी दे सकता है.

4- यूजर जेमेनाई से पूछ सकते हैं कि पिछली तिमाही में कितना पैसा खर्च हुआ और अगले तीन महीनों में 1 हजार डॉलर बचाने के लिए क्या बदलाव किए जा सकते हैं. AI खर्च के पैटर्न को देखकर बचत से जुड़े सुझाव और चार्ट तैयार कर सकता है.

5- गूगल वालेट के अलावा यूजर Plaid नाम के फाइनेंशियल डेटा प्लेटफॉर्म के जरिए अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड भी जोड़ सकते हैं. इससे जेमेनाई को खर्चों से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिलेगी और उसका विश्लेषण अधिक व्यापक हो सकेगा.

6- यूजर पिछले साल के खर्चों का रिकॉर्ड देखकर आने वाले समय का बजट तैयार कर सकते हैं. इसमें घर के जरूरी खर्च, घूमने-फिरने और खरीदारी के लिए कितना पैसा रखना है, इसकी योजना बनाने में AI मदद कर सकता है.

7- गूगल के मुताबिक, AI को केवल अकाउंट की जानकारी पढ़ने की अनुमति होगी. वह यूजर की तरफ से पैसे भेजने, अकाउंट मैनेज करने या निवेश करने जैसे काम नहीं कर सकता.

8- इस फीचर की मदद से जेमेनाई बातचीत के दौरान कैश फ्लो, एसेट एलोकेशन और बजट से जुड़े डायनामिक चार्ट तैयार कर सकता है. इससे यूजर को अपनी आर्थिक स्थिति समझने में आसानी होगी.

9- फिलहाल गूगल वालेट और जेमेनाई का यह इंटीग्रेशन अमेरिका के यूजर्स के लिए वेब, Android और iOS पर उपलब्ध है. भारत में इसकी शुरुआत को लेकर कंपनी ने अभी कोई तारीख घोषित नहीं की है.

10- गूगल वालेट को जेमेनाई से जोड़ना अनिवार्य नहीं है. यूजर अपनी इच्छा से प्रसनल इंटेलिजेंस की क्नेक्टिड एप्स सेटिंग में जाकर इसे चालू या बंद कर सकते हैं.

यह भी पढे़ं- UPI पर बादशाह हैं PhonePe- GPay, लेकिन RuPay में छोटे ऐप्स आगे

यह भी देखें- 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *