Speech Therapy for Kids: 5 साल में भी बच्चा बोल नहीं रहा, बीमारी नहीं ये हो सकती है दिक्कत?

f4a875c1f654ea4cd7c38cabbc27a89917948933093621472 original


5 साल की उम्र तक ज्यादातर बच्चे अपनी बात छोटे-बड़े वाक्यों में कहने और दूसरों से बातचीत करने लगते हैं. अगर इस उम्र में बच्चा बिल्कुल नहीं बोल रहा है या बहुत कम शब्द बोलता है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे कई कारण होते हैं. जरूरी नहीं कि हर बच्चे को कोई गंभीर बीमारी हो, लेकिन सही वजह जानना और समय पर मदद लेना बहुत जरूरी है.

सुनने में परेशानी भी होती है वजह

बच्चे के बोलना सीखने के लिए उसका आवाजों को सुनना और समझना जरूरी है. अगर उसे ठीक से सुनाई नहीं देता, तो वह दूसरों की बात और शब्दों की नकल नहीं कर पाता. जन्म से सुनने की परेशानी या कान में बार-बार होने वाला संक्रमण भी इसकी वजह बनता है. इसलिए अगर बच्चा नाम पुकारने पर ध्यान नहीं देता या आवाज की तरफ नहीं देखता, तो उसकी सुनने की क्षमता की जांच करानी चाहिए. कई बार बच्चा सुन तो सकता है, लेकिन शब्दों को समझने और उनका जवाब देने में परेशानी होती है. ऐसी स्थिति में भी डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

यह भी पढ़ें : Teenage Pregnancy in Jharkhand: झारखंड में क्यों बढ़ी टीनएज प्रेग्नेंसी, शहरों के मुकाबले गांव आगे क्यों? 

ऑटिज्म या विकास से जुड़ी समस्या होती है कारण

कुछ बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के कारण बातचीत और दूसरों से जुड़ने में परेशानी होती है. ऐसे बच्चे नाम पुकारने पर जवाब नहीं देते, आंखों से संपर्क कम बनाते हैं या अपनी जरूरत बताने के लिए इशारों का इस्तेमाल भी कम करते हैं.  इसके अलावा कुछ बच्चों को भाषा समझने, शब्द बनाने या मुंह और जीभ की मांसपेशियों का सही इस्तेमाल करने में परेशानी भी होती है. इसे स्पीच या लैंग्वेज से जुड़ी समस्या कहा जाता है. कुछ मामलों में बच्चे का चलना, सीखना और दूसरे कामों का विकास भी धीमा होता है. इसलिए हर बच्चे की स्थिति अलग-अलग समझना जरूरी है.

 बच्चे को कब और किस डॉक्टर को दिखाएं?

अगर बच्चा 5 साल की उम्र में बिल्कुल नहीं बोल रहा है, तो जांच के लिए इंतजार न करें. सबसे पहले बाल रोग विशेषज्ञ से मिलें. डॉक्टर जरूरत के अनुसार सुनने की जांच, विकास से जुड़ी जांच और स्पीच-लैंग्वेज थेरेपिस्ट की सलाह देते हैं. बच्चे से रोज बातचीत करें, उसे कहानियां सुनाएं, किताबें दिखाएं और दूसरे बच्चों के साथ खेलने का मौका दें. मोबाइल और टीवी का समय सीमित रखें.  बच्चे के साथ बातचीत और खेल पर ध्यान दें. अगर बच्चा पहले बोलता था और अब बोलना बंद कर दिया है, तो भी तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. सही जांच और समय पर थेरेपी से बच्चे को बात  करना सीखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : Post Diwali Health टिप्स: दिवाली पर ज्यादा मिठाई खा ली? ऐसे फिर से पटरी पर लाएं सेहत 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *