शादी की शॉपिंग में सबसे ज्यादा बजट कपड़ों पर ही खर्च होता है. दुल्हन का लहंगा हो, दूल्हे की शेरवानी या फिर हल्दी, मेहंदी और संगीत के आउटफिट, हर फंक्शन के लिए अलग कपड़े लेने पड़ते हैं. ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं या शादी की खरीदारी के लिए यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर कुछ बाजार ऐसे हैं जहां महंगे शोरूम के मुकाबले कम बजट में भी अच्छे डिजाइन मिल सकते हैं.
चांदनी चौक से लेकर करोल बाग और लाजपत नगर तक, इन बाजारों में शादी के कपड़ों के साथ ज्वेलरी, जूती, दुपट्टे और दूसरी एक्सेसरीज भी मिल जाती हैं. हर दुकान पर पर अलग- अलग रेट होते हैं तो आपको जरा भाव- तोल करना पड़ेगा. लेकिन दिल्ली के ये बाजार आपके काफी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं.
1. चांदनी चौक
शादी की खरीदारी की बात हो और चांदनी चौक का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यहां दुल्हन के लहंगे से लेकर दूल्हे की शेरवानी तक, कई तरह के डिजाइन और बजट के ऑप्शन मिल जाते हैं. खास बात ये है कि यहां एक ही डिजाइन के कपड़े अलग-अलग दुकानों पर अलग कीमत में मिल सकते हैं. लहंगे के लिए कटरा नील और नई सड़क के आसपास की दुकानों में जा सकते हैं.
वहीं किनारी बाजार में शादी के कपड़ों के साथ लगने वाली लेस, गोटा, बॉर्डर, लटकन और दूसरी सजावटी चीजें मिलती हैं. अगर आप पूरा ब्राइडल लुक तैयार करना चाहती हैं तो यहां कपड़ों के साथ मैचिंग एक्सेसरीज भी देख सकती हैं. दूल्हे की शेरवानी के लिए भी चांदनी चौक में कई दुकानें हैं. बजट और डिजाइन के हिसाब से शुरुआती रेंज में ऑप्शन मिल सकते हैं.
2.करोल बाग
करोल बाग का अजमल खान रोड और आसपास का इलाका शादी की शॉपिंग के लिए जाना जाता है. यहां दुल्हन के लहंगे, साड़ी, हैवी सूट और दूल्हे की शेरवानी के कई ऑप्शन मिलते हैं. अगर परिवार के दूसरे सदस्यों के कपड़े भी खरीदने हैं तो भी ये बाजार बेस्ट है.
यहां अलग-अलग बजट की दुकानें और बड़े शोरूम दोनों मिल जाएंगे. हल्के फंक्शन के कपड़े कम कीमत में मिल सकते हैं, जबकि भारी ब्राइडल आउटफिट के लिए बजट बढ़ाना पड़ सकता है. यहां खरीदारी करते समय कपड़े की क्वालिटी और फिटिंग जरूर चेक कर लें.
3. लाजपत नगर
अगर आप शादी के हर फंक्शन के लिए अलग-अलग आउटफिट खरीदना चाहती हैं तो लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट भी अच्छा ऑप्शन है. यहां सूट, कुर्ता सेट, हल्के लहंगे, दुपट्टे, जूती और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की अच्छी वैरायटी मिलती है.
मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे फंक्शन के लिए बहुत भारी कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं होती है. ऐसे में लाजपत नगर में कम बजट में रंग-बिरंगे और ट्रेंडी आउटफिट चेक कर लें. यहां दुकानों के साथ स्ट्रीट शॉपिंग के ऑप्शन भी हैं.
4.राजौरी गार्डन
अगर आपको पारंपरिक लहंगे के बजाय थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है तो राजौरी गार्डन जा सकती हैं. यहां पार्टी वियर गाउन, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, प्री-ड्रेप्ड साड़ी और रिसेप्शन के कपड़ों के ऑप्शन मिलते हैं. ये बाजार उन लोगों के लिए अच्छा है जो शादी के अलग-अलग फंक्शन में कुछ हटकर पहनना चाहते हैं. यहां बजट और प्रीमियम दोनों तरह की दुकानें हैं.
5.शाहपुर जाट
शाहपुर जाट में कई डिजाइनर बुटीक और छोटे फैशन स्टूडियो हैं. अगर आपको किसी खास रंग, पैटर्न या डिजाइन का लहंगा बनवाना है तो यहां ऑप्शन मिल जाएगा. यहां कस्टमाइज्ड ब्राइडल आउटफिट, रिसेप्शन गाउन और इंडो-वेस्टर्न कपड़े मिलते हैं.
हालांकि, ये बाजार चांदनी चौक या लाजपत नगर की तरह पूरी तरह बजट शॉपिंग के लिए नहीं है. यहां डिजाइन और कस्टमाइजेशन के हिसाब से कीमत ज्यादा हो जाती है.
OTP नहीं फोन की कमजोरी से हो रहा UPI फ्रॉड, NPCI ने Google से मांगी मदद