IPL 2026, MI vs LSG: रोहित शर्मा की वापसी पर गूंज उठा वानखेड़े, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

0d1dc7925c92af8c73e18173a4f16f2317779057453161364 original


Rohit Sharma IPL 2026 Return For MI: रोहित शर्मा की एक बार फिर आईपीएल 2026 में वापसी हो चुकी है. सीजन का 47वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के जरिए रोहित शर्मा वापस आए. जैसे ही मुंबई के कप्तान ने बताया कि आज रोहित शर्मा खेल रहे हैं, वैसे ही पूरा वानखेड़े स्टेडियम गूंज उठा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

बता दें कि लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से ठीक नहीं हैं, जिसके चलते वह मुकाबले में मुंबई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. 

सूर्या के बताते ही गूंज उठा वानखेड़े स्टेडियम

आईपीएल के सोशल मीडिया पर मुकाबले के टॉस का वीडियो शेयर किया. वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की वापसी को लेकर बात करते हुए कहा, “हमारे अपने रोहित शर्मा भी वापस आ गए हैं.” सूर्या के मुंह से इतना सुनते ही वानखेड़े के स्टैंड्स में बैठे दर्शक उत्साह से झूठ उठे. मैदान पर फैंस की खुशी की गूंज सुनाई दी. 

22 दिन बाद हुई रोहित शर्मा की वापसी

हिटमैन ने मुंबई के लिए पिछला मुकाबला 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था. अब पूरे 22 दिन के बाद एक बार फिर टूर्नामेंट में उनकी वापसी हुई है. वह हैमस्ट्रिंग इंजरी चलते टीम से बाहर हुए थे. 

खस्ता हालत में मुंबई 

गौरतलब है कि मुंबई सीजन में काफी खस्ता हालत में नजर आ रही है. टीम ने अब तक 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत हासिल की है. बाकी 7 मैचों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है. इस प्रदर्शन के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है. अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन दिख रहा है. अगर लखनऊ के खिलाफ भी मुंबई हार जाती है, तो फिर टीम आधिकारिक रूप से भी बाहर हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले का नतीजा क्या रहता है. 

 

यह भी पढ़ें: इस दिग्गज ने 18 साल बाद छोड़ा RCB का साथ, विराट कोहली की भी आंखें हुई नम; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *