वैभव सूर्यवंशी कुछ दिन पहले ट्राई सीरीज में खेल रहे थे. सीरीज के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंद में 94 रन जड़ दिए थे. आज भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना है. अगर इस मुकाबले में 15 साल के वैभव को मौका मिलता है, तो उनसे ट्राई सीरीज के फाइनल जैसी तूफानी पारी की उम्मीद होगी. इससे पहले वो IPL 2026 में 776 रन बनाकर आ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली है.
IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय वैभव सूर्यवंशी ही हैं. आज प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो वे टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी दम रखते हैं. यहां जान लीजिए वैभव को सबसे तेज सेंचुरी का विश्व रिकॉर्ड बनाना है, तो कितनी गेंद में 100 रन पूरे करने होंगे.
वैभव सूर्यवंशी को इतनी गेंद में बनानी होगी सेंचुरी
वैभव सूर्यवंशी को आज टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक ठोकना है तो 32 गेंद में 100 रन पूरे करने होंगे. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम है, जिन्होंने साल 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी. न्यूजीलैंड के फिन एलन भी इतनी ही गेंदों में शतक जड़ चुके हैं. बता दें कि ये आंकड़े उन खिलाड़ियों के हैं, जो ICC के फुल मेंबर देशों के लिए खेलते हैं.
टी20 में सबसे तेज शतक
- 33 गेंद – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
- 33 गेंद – फिन एलन (न्यूजीलैंड)
- 35 गेंद – डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के लिए सबसे तेज शतक किसने ठोका
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 37 गेंद में शतक लगाया है.
यह भी पढ़ें:
3 साल से नहीं खेला टी20, अचानक कैसे भारत के कप्तान बन गए श्रेयस अय्यर? यहां जानें इनसाइड स्टोरी