
इसके बाद क्रू और एक यात्री की मदद से हमलावर को काबू किया गया और विमान की सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. ऐसे में अब उनके करियर और पढ़ाई को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा होने लगी है.

दरअसल स्मित मच्छार की पढ़ाई की शुरुआत एविएशन से नहीं हुई थी. उनके लिंकडइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया. उन्होंने यह डिग्री 2008 में पूरी की थी. एक पॉडकास्ट में स्मित ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अपने परिवार के कारोबार से जुड़े टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया. इसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू की. इसी दौरान एक एविएशन सेमिनार में उन्हें पायलट बनने की दिशा में आगे बढ़ने का विचार आया. उस समय उनकी उम्र करीब 19 साल थी.

मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान एविएशन को करियर के तौर पर चुनने के बाद स्मित ने पायलट ट्रेनिंग की. उन्होंने न्यूजीलैंड में ट्रेनिंग ली थी. एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि उनकी ट्रेनिंग पर करीब 16 से 17 लाख रुपये का खर्चा आया था. उनके इस फैसले को लेकर परिवार में भी अलग-अलग प्रतिक्रिया की थी. स्मित के अनुसार उनकी मां इस फैसले को लेकर चिंतित थी, जबकि उनके पिता ने इसे समर्थन किया था

पायलट बनने के बाद स्मित मच्छार ने जून 2011 में स्पाइसजेट ज्वाइन किया. वह करीब 11 साल तक इस एयरलाइन से जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने कई जिम्मेदारियां संभाली और बोइंग 737 फ्लीट पर काम किया. वह बाद में सीनियर कमांडर बने और नवंबर 2020 में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की जिम्मेदारी संभाली. इसी भूमिका में दूसरे पायलटो को ट्रेनिंग देने और उनके प्रदर्शन का आकलन करने का काम भी शामिल था.

जून 2022 में स्मित मच्छार ने स्पाइसजेट छोड़कर फ्लाई दुबई ज्वाइन की. यहां उन्होंने डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर बोइंग 737 फ्लीट में काम शुरू किया. उनके प्रोफाइल के अनुसार उनके पास बोइंग 737-800 और बोइंग 737 मैक्स 8-9 विमानों पर एक्सपीरियंस है. स्मित के पास 13 साल से ज्यादा कमर्शियल फ्लाइंग का एक्सपीरियंस है और उन्होंने करीब 9,750 घंटे उड़ान भरी है. स्पाइसजेट में रहते हुए उनके पास 6400 घंटे से ज्यादा का पायलट इन कमांड का एक्सपीरियंस भी था.

30 सितंबर को एफजेड1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. इस दौरान करीब 34000 फीट की ऊंचाई पर मच्छार पर हमला हुआ. इसी दौरान हमला होने के बावजूद स्मित ने विमान को कंट्रोल किया. बताया जा रहा है की झड़प के दौरान विमान करीब 2 मिनट में 17400 फीट से ज्यादा नीचे आया. बाद में क्रू और एक यात्री ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया. वहीं बाद में फ्लाइट को सऊदी अरब के ताबुक की ओर डायवर्ट किया गया, जहां विमान को सुरक्षित उतारा गया.
Published at : 02 Oct 2026 07:56 AM (IST)