सब्जी वाले ने घर पर छापे 100 और 500 के नकली नोट, कहां से मिला आइडिया?

9f9646260032abb87907ccebb602a5e217908574808611346 original


गुजरात के राजकोट से एक अजब- गजब मामला सामने आया है, जिसमें एक सब्जीवाले ने घर बैठे कई सारे 100 और 500 रुपये के नोट छाप दिए. अब तक ऐसा फिल्मों और सीरीज में देखने को मिला है. लेकिन इस शख्स ने तो इस फिल्मी कारनामे को असल जिंदगी में ही कर दिखाया है. जब से ये मामला लाइम लाइट में आया है, तभी से इसको लेकर सबसे पहला सवाल ये उठ रहा है कि सब्जीवाले ने ये सीखा कहा से है?

दरअसल खबरों की मानें तो सब्जी वाले ने इंस्टग्राम रील्स और टेलीग्राम देखकर ये सबकुछ सीखा है.हालांकि मामला सामने आने के बाद राजकोट क्राइम ब्रांच ने किशन सिंह नामक इस शख्स क गिरफ्तार कर लिया है.

छापेमारी में हुआ खुलासा
राजकोट सिटी क्राइम ब्रांच एंड स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने किशन सोलंकी के मंदाडुगर स्थित घर पर छापेमारी की, जिसमें पुलिस ने 2016 100 रुपये के काउंटरफीट नोट और 500 रुपये के तीन काउंटरफीट नोट बरामद किए. इसके साथ ही एक प्रिंटिंग इक्विपमेंट और अन्य 65500 रुपये का सामान जब्त किया है.

सोलंकी को अरेस्ट करने के साथ ही टीम ने उसके घर से एक सीपीयू, मॉनिटर, दो प्रिंटर, एक लेमिनेटर हीटर मशीन, बटर पेपर और एक पेपर जब्त किया, जिस में 100 रुपये के नोट की छपाई थी.

कहां से मिला आईडिया?
पुलिक की प्राथमिक पूछताछ में सोलंकी ने बताया कि वो सब्जी बेचने का काम करता है और कम कमाईकी वजह से कर्ज में फंस गया था, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया. वहीं उसने ये भी बताया कि उसे ये आईडिया इंस्टाग्राम पर रील देखते हुए आया. वो इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रोल कर रहा था, उससे उसे आईडिया आया. जिसके बाद टेलीग्राम पर उसकी एक शख्स के साथ बातचीत हुई जिसमें उसे नकली नोट बनाने के बारे में जानकारी मिली थी. 

जनता रहे सावधान
अब पुलिस को इस बात का शक भी है कि ये नोट बाजार में भी पहुंचे होंगे. ऐसे में लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि ऐसे नोट खासतौर से छोटी खरीदारी के दौरान ही लोगों तक पहुंचते हैं. यदि आपके पास ऐसा कोई नोट आता है तो उसकी अच्छी तरह से जांच करें.

ये भी पढ़ें: Real Estate: गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज, अब घर खरीदारों का क्या होगा?  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *