India Playing XI: 2 बदलाव, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं दी जगह… IND vs IRE दूसरे टी20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी प्लेइंग-11

92a67438cbfd8a586e5943cf50f462b717826203655331212 original


भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 आज बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेला जाना है, जो श्रेयस अय्यर एंड टीम के लिए साख बचाने की लड़ाई है. पहला मैच जीतकर मेजबान ने 1-0 की बढ़त बना रखी है. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली, जिसके कारण खूब बवाल हुआ. भारत के पूर्व क्रिकेटर आज 2 बदलाव देखना चाहते हैं, हालांकि उनकी संभावित इलेवन में अभी भी वैभव का नाम नहीं है. उन्होंने उन बदलावों को बताया, जिसे वह आज देखना चाहते हैं.

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन IPL और इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने नेशनल टीम में जगह बनाई. अब फैंस उनके इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. बेलफास्ट में पहले मैच के दौरान भी दर्शक इसी उम्मीद से स्टेडियम आए थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. माइकल वॉन तक ने हैरानी जताई और वैभव को वर्तमान में दुनिया का सबसे बेहतरीन टी20 प्लेयर बताया.

आकाश चोपड़ा ने चुने 2 बदलाव

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव की मांग की, उनके अनुसार प्रसिद्ध कृष्णा को ड्राप कर देना चाहिए. दूसरे बदलाव के रूप में उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को चुना.

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “एक बदलाव जो मैं चाहता हूं कि प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर करके प्रिंस यादव का टी20 डेब्यू करवाया जाए. कृष्णा के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं है, 6 मैचों में 8 विकेट और इकॉनमी रेट 11 से ऊपर (11.54) का है. दूसरा फैसला ये लेना है कि क्या आप वाशिंगटन सुंदर को बाहर करके एक प्रॉपर गेंदबाज को खिलाना चाहेंगे. आयरलैंड के खिलाफ 9 नंबर पर बल्लेबाजी चाहिए होगी, यानी रवि बिश्नोई को लाना चाहिए. इससे भारतीय गेंदबाजी को धार मिल जाएगी.” 

सुयश शेडगे को भी खिला सकते हैं

आकाश चोपड़ा ने भारत कि प्लेइंग 11 में वाशिंगटन के रिप्लेसमेंट के रूप में सुयश शेडगे का नाम भी सुझाया. उन्होंने कहा, “अगर आपको नंबर 8 पर भी बल्लेबाजी ही चाहिए, अक्षर ही चाहिए तो फिर सुयश शेडगे का करवा दीजिए डेब्यू. काबिलियत है बल्लेबाजी की, ठीक-ठाक गेंदबाजी भी करते हैं.”

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *