MP Police भर्ती परीक्षा से पहले जानें पेपर का पैटर्न, 21 नवंबर से होगा एग्जाम 

713456c2b8a4c7de1772ba46c5500a5817949105021021094 original


MP Police Recruitment 2026:  मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार स्टेनोग्राफर और सहायक उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्ती कुल 655 पदों को भरने के लिए की जा रही है. वहीं इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर 21 और 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वह अपने प्रवेश पत्र में दिए गए सभी डिटेल की अच्छी तरह जांच करें और परीक्षा पैटर्न को समझ लें, ताकि उन्हें पेपर हल करने में आसानी हो. 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • यह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार MPESB के esb.mp.gov.in. वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड या भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और जानकारी दर्ज करें. 
  • इसके बाद माता के नाम की शुरुआती दो अक्षर और अपने आधार नंबर के आखिरी चार अंक दर्ज करें. 
  • अब स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें.  
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिससे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.  

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

चयन प्रक्रिया के पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सभी सवाल एमसीक्यू टाइप के होंगे और प्रश्न पत्र पूरी तरह हिंदी में होगा वही परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित किए गए हैं. पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय मिलेगा. वहीं इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा. परीक्षा की सबसे अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर देने या किसी प्रश्न को छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा यानी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है. 

ये भी पढ़ें-NTA News: NTA की परीक्षाओं का बदलेगा सिस्टम, हर जिले में तैयार होंगे 2 परीक्षा केंद्र

किस विषय से पूछे जाएंगे कितने सवाल? 

इस लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से तीन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. इसमें सामान्य ज्ञान और तार्किक विषय से 40 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं बौद्धिक क्षमता और मानसिक अभिरुचि से 30 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे. विज्ञान और सरल अंकगणित से भी 30 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे. इस तरह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. 

क्या बरतें सावधानियां?

उम्मीदवारों को आयोग की ओर से सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का टाइम, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता अच्छी तरह जांच लें. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड साथ ले जाना भी अनिवार्य हैं.

ये भी पढ़ें-Rajasthan CET 2026: राजस्थान CET 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें दिसंबर में किस दिन होगी परीक्षा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *