कौन हैं अरबपति दिनेश ठक्कर, जो 711 करोड़ के महल के बने मालिक, 12वीं पास हैं

1e4c2631817d34e90d3ea30ff13153eb1790149253542940 original


मुंबई के एक बेहद पोश इलाके जुहू में एक एसी प्रोपर्टी डील हुई है, जिसकी कीमत सुनकर आपको यकीन नहीं होगा. 711 करोड़ की इस डील में किसी एक फ्लैट की नहीं, बल्कि एक पूरे रेजिडेंशियल टावर की खरीदारी शामिल है. इस टावर को ANGLE ONE के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश ठक्कर ने खरीदा है. जानिए दिनेश ठक्कर कौन हैं.

दिनेश ठक्कर ने जुहू में स्थित Embassy Terrazza प्रोजेक्ट में एक पूरा रेजिडेंशियल टावर खरीदने का समझौता किया है. इस टावर का RERA कारपेट एरिया करीब 63,000 वर्ग फुट है और इसकी कीमत लगभग 711 करोड़ बताई गई है. यानी प्रॉपर्टी की कीमत करीब 1.13 लाख प्रति वर्ग फुट बैठती है. यह प्रोजेक्ट जुहू तारा रोड पर दो एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला है. इसमें करीब 50 रेजिडेंस और पांच टावर हैं. पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 3 हजार करोड़ से ज्यादा है.

कौन हैं दिनेश ठक्कर?

दिनेश ठक्कर का जन्म मुंबई के मुलुंड में एक कारोबारी परिवार में हुआ था. उनका परिवार टेक्सटाइल ट्रेडिंग के कारोबार से जुड़ा था. उन्होंने ठाणे के St John the Baptist High School में पढ़ाई की और बाद में मुंबई के Kishinchand Chellaram College में साइंस की पढ़ाई की. हालांकि उन्होंने 12वीं के बाद पारंपरिक उच्च शिक्षा का रास्ता जारी नहीं रखा.

शुरुआत में उन्होंने परिवार के टेक्सटाइल कारोबार में काम किया, लेकिन बाद में खुद का रास्ता चुनने का फैसला किया. उन्होंने दोस्तों से पैसे उधार लेकर शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की और आगे चलकर ब्रोकिंग बिजनेस में कदम रखा.

1992 के संकट के बाद खड़ी की कंपनी

ब्रोकिंग कारोबार के शुरुआती दौर में ठक्कर ने ग्राहकों को ट्रेड कन्फर्मेशन देने के लिए वॉकी-टॉकी जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया. हालांकि, 1992 के हर्षद मेहता सिक्योरिटीज स्कैम के दौरान उन्हें बड़ा वित्तीय झटका लगा और वे कर्ज में चले गए. इसके बाद कुछ निवेशकों के सहयोग से कारोबार को दोबारा संभालने का मौका मिला.

साल 1996 में Angel Broking की शुरुआत हुई. समय के साथ यह पारंपरिक स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी से डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म में बदल गई. कंपनी के मुताबिक, उसका डिजिटल बदलाव 2019 में शुरू हुआ. 

परिवार के लिए बनाया जाएगा नया घर

ठक्कर ने जुहू की प्राइवेसी, बड़े स्पेस और समुद्र के शानदार नजारों को प्रॉपर्टी चुनने की प्रमुख वजहों में बताया है. उन्होंने इस नए घर का नाम ‘Angelus’ रखा है और इसे अपने परिवार के लिए इस्तेमाल करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- देश में 102, विदेश में 205 यूनिकार्न, भारतीयों ने स्टार्टअप की दुनिया में रचा नया इतिहास

यह भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *