अमिताभ बच्चन का 42 साल बाद बड़ा खुलासा, बिना शराब पिए की थी ‘शराबी’ की शूटिंग

23476e41b5824a138fa95af70551e07817949293912821064 original


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने अपने साढ़े पांच दशक से ज्यादा के करियर में बड़े पर्दे पर शराबी के किरदार भी निभाए हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म ‘शराबी’ है. इसमें वो एक शराबी के रोल में दिखे थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि उन्होंने शराबी बनने के लिए असल में शराब नहीं पी थी. ये खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ पर किया है.

अमिताभ बच्चन बोले- हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की

अमिताभ बच्चन अपने क्विज शो के अपकमिंग एपिसोड में ये खुलासा कंटेस्टेंट महिमा मनोरम यादव के मंगेतर बिमल के साथ बातचीत के दौरान करते हुए दिखाई देंगे. वीडियो कॉल के दौरान बिमल, अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि उन्होंने उनकी फिल्म शराबी कम से कम 50 बार देखी है. आगे उन्होंने पूछा कि क्या फिल्म में उनका शराबी वाला अंदाज स्वाभाविक था या वो एक्टिंग का पार्ट था?

बिमल के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने बड़ा खुलासा किया. दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘चूंकि आपने सवाल पूछा है, तो हम इसका जवाब देंगे. जनाब, हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की है, जो कुछ भी आपको दिखा, वह पूरी तरह से एक्टिंग थी.’

बिग बी को पसंद है ‘शराबी’ की कहानी

बिमल ने आगे अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ की. इसके बाद बिग ने बताया कि उन्हें इस फिल्म की कहानी ने काफी प्रभावित किया. दिग्गज एक्टर को शराबी की कहानी काफी पसंद है. उन्होंने कहा कि खासकर पिता और बेटे के बीच का रिश्ता.

‘शराबी’ के बारे में

अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी 42 साल पहले 18 मई 1984 को रिलीज हुई थी. इस फैमिली एक्शन फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा नजर आई थीं. अन्य कलाकारों में प्राण, ओम प्रकाश, मुकरी, भारत भूषण, सुरेश ओबेरॉय, विजू खोटे और सत्येंद्र कप्पू आदि भी शामिल रहे.

शराबी का डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था और इसमें संगीत दिया था बप्पी लहरी ने. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 2.7 करोड़ रुपये से 4.5 करोड़ रुपये के बजट के बीच बनाया गया था. 15 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ ये साल 1984 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *