Best Time To Exercise: सुबह या शाम… किस वक्त एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद? तुरंत समझें हर बात

eb450e7cf2b71bab7dbc3489c5414b7317788513149601257 original


Morning Vs Evening Workout Benefits: सुबह एक्सरसाइज करना बेहतर है या शाम को वर्कआउट ज्यादा फायदा देता है? यह सवाल लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग शाम को काम खत्म होने के बाद वर्कआउट करते हैं. अब इसको लेकर कई रिसर्च और डॉक्टरों की राय सामने आई है, जो बताती है कि दोनों समय के अपने अलग फायदे हैं. 

सुबह या शाम, कौन सा फायदेमंद?

losrobleshospital की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सरसाइज का सही समय समझने के लिए शरीर की सर्कैडियन रिद्म को समझना जरूरी है. यह शरीर की 24 घंटे चलने वाली शरीर की जैविक घड़ी होती है, जो नींद, हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल करती है. रिसर्च बताती है कि सुबह शरीर का तापमान कम होता है, जबकि शाम के समय यह ज्यादा रहता है. ज्यादा बॉडी टेम्परेचर मांसपेशियों को ज्यादा लचीला बनाता है और वर्कआउट प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. 

सुबह के एक्सरसाइज में क्या फायदा?

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच की गई एक्सरसाइज दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है, खासतौर पर महिलाओं में. सुबह वर्कआउट करने से शरीर जमा फैट को ज्यादा तेजी से एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है, जिससे वजन कंट्रोल और हार्ट हेल्थ दोनों को फायदा मिल सकता है. जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी है, उनके लिए देर सुबह एक्सरसाइज करना ज्यादा सुरक्षित माना गया है.

शाम के एक्ससाइज में क्या फायदा?

शाम के समय एक्सरसाइज करने के भी कई फायदे बताए गए हैं. शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक किया गया वर्कआउट ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस समय धमनियां ज्यादा लचीली होती हैं, जिससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है. हाई ब्लड प्रेशर वाले बुजुर्गों के लिए शाम का वर्कआउट ज्यादा असरदार माना गया है. इसके अलावा शाम को शरीर में एनर्जी का स्तर बेहतर होने की वजह से लोग ज्यादा इंटेंस वर्कआउट भी कर पाते हैं. 

यह भी पढ़ें – Gestational Diabetes Risk: प्रेग्नेंसी के बाद डायबिटीज खत्म, पर ये लक्षण बना देंगे हार्ट-थायरॉयड का मरीज, न करें इग्नोर

महिलाओं के लिए क्या फायदेमंद?

द जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित 2024 की एक स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं हफ्ते में दो से तीन दिन स्ट्रेंथ और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करती हैं, उनमें दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है. वहीं तेज चाल से चलने जैसी मॉडरेट एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं में समय से पहले मौत का खतरा 24 प्रतिशत तक कम देखा गया. 

एक्सरसाइज के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि सुबह या शाम से ज्यादा जरूरी नियमितता है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से किसी भी समय एक्सरसाइज करता है, तो उसका शरीर धीरे-धीरे बेहतर प्रतिक्रिया देने लगता है. एक्सरसाइज सलाह देते हैं कि शुरुआत 10 से 15 मिनट की एक्सरसाइज से करनी चाहिए और धीरे-धीरे समय बढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही किसी भी नई फिटनेस रूटीन को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, खासकर अगर व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी बीमारी हो.

इसे भी पढ़ें- कोरोना का खौफनाक सच! जितनी बताई गई उससे तिगुनी ज्यादा हुई थीं मौतें, WHO के आंकड़ों ने चौंकाया

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *