Deepak Rajawat: Air India Express के नए बॉस होंगे दीपक राजावत, जानिए कहां से की है पढ़ाई

1de60b9a74b8217cd1e07525fa203c7917949937940341473 original


भारतीय विमानन क्षेत्र में टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India Express ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने मौजूदा चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) दीपक राजावत को नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है. वह 1 दिसंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब एयरलाइन अपने नेटवर्क और संचालन का विस्तार करने की दिशा में काम कर रही है.

दीपक राजावत को विमानन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है. वह एयरलाइन के वित्तीय कामकाज के साथ-साथ कमर्शियल ऑपरेशंस और रणनीतिक योजनाओं से भी जुड़े रहे हैं. ऐसे में उनकी नियुक्ति को कंपनी के लिए एक अहम नेतृत्व परिवर्तन माना जा रहा है.

मुंबई यूनिवर्सिटी से की है ग्रेजुएशन 

दीपक राजावत ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से की है. इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की योग्यता हासिल की. चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की. उनके शुरुआती अनुभव में Deloitte और KPMG जैसी कंपनियों में काम करना शामिल रहा. इसके बाद वह टाटा ग्रुप से जुड़े और कॉरपोरेट फाइनेंस तथा बिजनेस प्लानिंग के क्षेत्र में जिम्मेदारियां संभालीं.

यह भी पढ़ें: Satellite Engineer Career: सैटेलाइट बनाने के लिए क्या पढ़ना पड़ता है, कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर?

विस्तारा से शुरू हुआ एयरलाइन क्षेत्र का सफर

दीपक राजावत का विमानन क्षेत्र से जुड़ाव विस्तारा के साथ रहा है. वह एयरलाइन के शुरुआती दौर से ही इससे जुड़े रहे और कॉरपोरेट प्लानिंग, फाइनेंस तथा एयरक्राफ्ट से जुड़े मामलों में अहम भूमिका निभाई. समय के साथ उनकी जिम्मेदारियां बढ़ती गईं और वह विस्तारा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) बने. इस पद पर रहते हुए उनका काम केवल वित्तीय प्रबंधन तक सीमित नहीं था. वह रेवेन्यू मैनेजमेंट, नेटवर्क प्लानिंग, सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन, पार्टनरशिप, मार्केटिंग, ब्रांडिंग और ग्राहक अनुभव जैसे क्षेत्रों से भी जुड़े रहे.

2024 में बने थे Air India Express के CFO

नवंबर 2024 में एयर इंडिया और विस्तारा के मर्ज से पहले टाटा ग्रुप ने अपने एयरलाइन बिजनेस के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किए थे. इसी दौरान दीपक राजावत को एयर इंडिया एक्सप्रेस का CFO बनाया गया था. इससे पहले वह विस्तारा में चीफ कमर्शियल ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. राजावत को एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्रुप CFO के साथ स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव और परियोजनाओं में सहयोग की जिम्मेदारी भी दी गई थी. अब करीब दो साल बाद उन्हें इसी एयरलाइन की टॉप एग्जीक्यूटिव जिम्मेदारी सौंपी गई है.  

यह भी पढ़ें: IOCL Apprentice 2026: Indian oil में अप्रेंटिस का मौका, बगैर एग्जाम भरे जाएंगे 409 पद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *