Thailand DTV Visa: सिर्फ 25 हजार रुपये में थाईलैंड में 5 साल तक रहने का मौका, जानिए कैसे मिलता है यह खास वीजा?

06db57393152aab2e6efad3304f485de17791781228881381 original


Thailand DTV Visa: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. लेकिन हर बार लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसी कौन-सी जगह जाएं जहां घूमने के साथ उन्हें आराम भी मिले और खर्च भी ज्यादा न हो. ऐसे में थाईलैंड भारतीयों के लिए एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है.  जो अपनी खूबसूरत बीच, शानदार नाइट लाइफ, स्वादिष्ट खाना और कम बजट में लग्जरी जैसी सुविधाओं से लोगों को अपनी तरफ खींचती हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय थाईलैंड घूमने जाते हैं.  

बता दें कि थाईलैंड ने भारत समेत कई योग्य देशों के नागरिकों के लिए DTV वीजा की सुविधा शुरू की है. जिससे लोग वहां सिर्फ घूमने ही नहीं बल्कि लंबे समय तक रह भी सकते हैं.  खास बात यह है कि इस वीजा की फीस करीब 25 हजार रुपये रखी गई है और इसकी मदद से 5 साल तक थाईलैंड आने-जाने की सुविधा मिल सकती है. 

क्या है DTV Visa और किसे मिलेगा फायदा?

थाईलैंड सरकार ने इस खास वीजा का नाम “Destination Thailand Visa” यानी DTV रखा है.  यह 5 साल का multiple-entry वीजा देता है, जिसके जरिए लोग कई बार थाईलैंड जा और आ सकते हैं.  इस वीजा के तहत एक बार में 180 दिनों तक रहने की अनुमति मिलती है, जिसे बाद जरूरत पड़ने पर ये 180 दिन और बढ़ाया जा सकता है.  यानी कोई व्यक्ति लगभग एक साल तक लगातार वहां रह सकता है.  यह वीजा खास तौर पर डिजिटल नोमैड्स, फ्रीलांसर, रिमोट वर्क करने वाले लोग और लंबे समय तक विदेश में रहकर काम करने वालों के लिए बनाया गया है. साथ ही एक जरूरी नियम भी बनाया है जिसमें यह है कि आवेदन करने वाले लोग विदेशी कंपनी या विदेश के क्लाइंट्स के लिए ऑनलाइन काम कर सकते हैं, लेकिन बिना थाई वर्क परमिट के किसी थाई कंपनी में काम नहीं कर सकते. 

इसके अलावा DTV वीजा की सबसे ज्यादा चर्चा थाईलैंड की “सॉफ्ट पावर” नीति को लेकर हो रही है, जिसमें इस वीजा को सिर्फ रिमोट वर्कर्स तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़े कई प्रोग्राम भी शामिल किए गए हैं, ताकि देश के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके जैसे मुआय थाई ट्रेनिंग लेने वाले, थाई कुकिंग क्लास जॉइन करने वाले, स्पोर्ट्स और फिटनेस ट्रेनिंग करने वाले, मेडिकल टूरिज्म या वेलनेस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए और उसके पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ेंः Hotel Safety Tips: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात

DTV Visa के लिए जरूरी दस्तावेज

इसमें आवेदन करने के लिए ऐसा पासपोर्ट होना चाहिए जिसकी वैधता कम से कम 6 महीने बाकी हो.  साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो,  बैंक स्टेटमेंट या सैलरी से जुड़े दस्तावेज देने होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति साबित हो सके. वही अगर आप रिमोट वर्क या विदेश की कंपनी के लिए काम करते हैं, तो उसका प्रूफ देना होगा. इसके अलावा थाईलैंड में जिस प्रोग्राम या एक्टिविटी के लिए जा रहे हैं, उससे जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे.  कुछ मामलों में पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है. इसके अलावा अगर आप मुआय थाई ट्रेनिंग, कुकिंग क्लास या वेलनेस प्रोग्राम जॉइन कर रहे हैं, तो उस संस्थान का एडमिशन लेटर या इनविटेशन लेटर भी देना होगा. 

DTV Visa के लिए कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करनी होगी.  आवेदन ऑनलाइन ई-वीजा पोर्टल या अधिकृत वीजा सेंटर के जरिए किया जा सकता है.  जैसे 

  • सबसे पहले थाईलैंड के आधिकारिक ई-वीजा पोर्टल पर जाकर अकाउंट बनाना होगा.
  • इसके बाद DTV Visa का ऑप्शन चुनकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.  
  • फॉर्म में पासपोर्ट डिटेल, रहने की जानकारी और यात्रा से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.
  • पासपोर्ट की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक स्टेटमेंट अपलोड करना होगा.
  • आवेदक को यह भी दिखाना होगा कि उसके खाते में करीब 5 लाख थाई बाट यानी लगभग 14 से 15 लाख रुपये की रकम मौजूद है या नहीं.
  • अगर कोई व्यक्ति रिमोट वर्क या फ्रीलांसिंग करता है तो उसे अपने काम से जुड़े दस्तावेज, कॉन्ट्रैक्ट या इनकम प्रूफ भी जमा करने होंगे.
  • साथ ही मेडिकल या wellness program के लिए आवेदन करने वालों को संबंधित संस्थान का प्रमाण पत्र देना होगा.
  • आवेदन के साथ हेल्थ इंश्योरेंस और रहने की जानकारी भी देनी पड़ सकती है.
  • सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भारत में इसकी वीजा फीस करीब 25 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करनी होगी.
  • आवेदन की जांच पूरी होने के बाद कुछ दिनों या एक हफ्ते के अंदर वीजा जारी किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra: भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच कैसे करें चार धाम यात्रा? ये टिप्स आएंगे काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *