ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत

32b540daa4c28f488cf6c9d6d6024e0c17906183349271364 original


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, वहीं फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. आईसीसी ने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केपटाउन में इस मेगा इवेंट के शेड्यूल का एलान किया. 

2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. दोनों देशों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो 7 अक्टूबर को केपटाउन में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगी. 14 अक्टूबर को सेंचूरियन में भारतीय टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी. 17 अक्टूबर को क्वालीफायर-ए से आई टीम से और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से भारत का मैच होगा.

2027 वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. टोटल 12 वेन्यू पर वर्ल्ड कप के सभी मैच खेले जाएंगे. 8 वेन्यू दक्षिण अफ्रीका के हैं, 3 वेन्यू जिम्बाब्वे के और एक वेन्यू नामीबिया का है. टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और टोटल 57 मैच खेले जाएंगे. 

भारत-पाकिस्तान सेम ग्रुप में 

2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बेहद अलग और दिलचस्प है. शुरुआत में ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी. इसके बाद 12 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग होगी. इन 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए हैं. वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी हैं. 

10 टीमों ने किया क्वालीफाई, वेस्टइंडीज शामिल नहीं

अभी तक आईसीसी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल 10 टीमों ने क्वालीफाई किया है. वेस्टइंडीज इसमें शामिल नहीं है. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने आईसीसी की वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई किया है. मेजबान देश होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री मिली है. नामीबिया भी सह-मेजबान है, लेकिन आईसीसी का पूर्ण सदस्य नहीं होने की वजह से उसे सीधे एंट्री नहीं मिली है. वहीं बाकी की चार टीमें क्वालीफायर राउंड खेलकर आएंगी. वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर राउंड खेलेगी. 

यह भी पढ़ें- 

ICC ने 1 अक्टूबर से बदले क्रिकेट के 7 नियम, अब टाइम खराब किया तो 5 रनों की पेनाल्टी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *