शुक्रवार को आयरलैंड क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया. पहला टी20 मैच टीम इंडिया की इस हार के अलावा एक अन्य कारण से भी चर्चा में आ गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा के अर्धशतक को लेकर बवाल मचा हुआ है.
दरअसल भारतीय टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तभी एक आंकड़ा सामने आता है कि अभिषेक ने 19 गेंद में पचास रन पूरे कर लिए हैं. क्रिकबज पर स्टैट पब्लिश किया जाता है कि अभिषेक टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने पांच बार 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाई है. यह आंकड़ा अब भी इस प्लैटफॉर्म के ‘X’ अकाउंट पर उपलब्ध है.
लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि स्कोरबोर्ड पर अभिषेक का स्कोर 20 गेंद में 49 रन दिखाया जा रहा है, जबकि लाइव कमेंट्री के दौरान दिखाया गया कि अभिषेक ने फिफ्टी पूरी कर ली है. लाइव स्कोर शेयरिंग प्लैटफॉर्म क्रिकबज पर छपे इसी स्कोर पर बवाल मचा हुआ है. क्रिकबज ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है. हालांकि कमेंट्री के दौरान पब्लिश किए गए उस आंकड़े को हटा लिया गया है, जिसमें बताया गया था कि अभिषेक ने 20 या उससे कम गेंद में पांचवीं बार फिफ्टी पूरी की है.
Hey @cricbuzz, I need clarification. Scorecard shows Abhishek Sharma 49(20) but the live graphic had him at 50(19) and he’s listed in ‘Fastest T20I 50s vs Ireland – 19 balls’. Did he complete his fifty or not? #INDvIRE pic.twitter.com/ZtUxzaqD3P
— MOHAMMAD OSAMA (@mohammadosama02) June 27, 2026
क्रिकबज ने उस आंकड़े को भी हटा दिया है, जिसमें बताया गया था कि अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड के खिलाफ तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई है. सारा बवाल क्रिकबज एप पर उपलब्ध आंकड़ों के कारण खड़ा हुआ है.
फिफ्टी लगाई या नहीं
सच्चाई यह है कि अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी लगाई थी और उन्होंने 19 गेंदों में ही पचास रन पूरे किए थे. भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ‘सोनी स्पोर्ट्स’ ने लाइव टीवी पर दिखाया था कि अभिषेक की फिफ्टी पूरी हो गई है और उन्होंने बल्ला ऊपर उठाकर अर्धशतक का जश्न भी मनाया था.
यह भी पढ़ें:
भारत को हराने वाले इस ‘भारतीय’ की मां का रिएक्शन वायरल, बोलीं- टीम इंडिया की हार से दुख लेकिन…
भारत-पाकिस्तान समेत 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ इतने स्पॉट बाकी