एशियन गेम्स 2026 खत्म, क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा; कतर को सौंपा OCA फ्लैग

a0af09d33814ee44894264ae47e396e217911101458011212 original


एशियन गेम्स का 20वां संस्करण जापान के आईची नागोया में आयोजित हुआ, जिसका आज 4 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से समापन हो गया है. क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक नीरू ढांडा थीं, जिन्होंने शान से तिरंगा लहराया. नीरू ने एशियन गेम्स 2026 में 2 गोल्ड समेत कुल 3 मेडल जीते हैं. ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) का झंडा कतर को सौंप दिया गया है, जो 21वें संस्करण की मेजबानी करेगा.

एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी नागोया सिटी के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुई. जापान का राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत हुई, फिर एथलीटों की परेड शुरू हुई. हर देश का प्रतिनिधित्व उसके ध्वज-वाहक ने किया. भारत का प्रतिनिधित्व शूटर नीरू ढांडा ने किया, जिन्होंने शान से तिरंगा लहराया. नीरू ने इस संस्करण 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता.

एशियन गेम्स 2026 खत्म, क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा; कतर को सौंपा OCA फ्लैग

कब होगा अगला एशियन गेम्स?

एशियन गेम्स के 21वें संस्करण की मेजबानी कतर (दोहा) करेगा, जो साल 2030 में आयोजित होगा. दोहा दूसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी करेगा, इससे पहले उन्होंने 2006 में भी इन खेलों की मेजबानी की थी. समापन समारोह में पारंपरिक तौर पर ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा आइची-नागोया से दोहा 2030 के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया.

भारत ने जीते 85 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 मेडल जीते. 21 गोल्ड मेडल के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. 5वें स्थान पर मौजूद उज्बेकिस्तान ने भी 21 गोल्ड जीते, लेकिन टोटल मेडल के मामले में भारत आगे रहा और इसलिए हमें चौथा स्थान मिला. भारत से ऊपर साउथ कोरिया, जापान और पहले नंबर पर चीन रहा. 

चीन ने 169 गोल्ड समेत कुल 341 मेडल जीते. चीन ने 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज़ जीते. जापान ने 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज़ (कुल 269) मेडल जीते. साउथ कोरिया ने 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज़ (कुल 150) मेडल जीते. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका ने किया टीम का एलान, उपकप्तान बाहर; विस्फोटक ओपनर की वापसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *