टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

63b84f7b4f7715d4b4afe29882d56b7e17497364161531173 original


टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज के लिए विकेट लेना जितना जरूरी होता है, उतना ही बल्लेबाज पर दबाव बनाए रखना भी अहम होता है. मेडन ओवर इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं. जब गेंदबाज बिना कोई रन दिए पूरा ओवर निकाल देता है, तो बल्लेबाज पर दबाव बढ़ता है और टीम को विकेट लेने का मौका मिलता है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज गेंदबाजों ने हजारों ओवर डाले हैं. लेकिन सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है.

1. मुथैया मुरलीधरन – 1,794 मेडन

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने अपने शानदार टेस्ट करियर में कुल 1,794 मेडन ओवर डाले. मुरलीधरन अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को काफी परेशान करते थे. लंबे स्पैल में गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट का महान गेंदबाज बनाया. उन्होंने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और इस लिस्ट में भी नंबर-1 स्थान हासिल किया.

2. शेन वॉर्न – 1,761 मेडन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. वॉर्न ने टेस्ट करियर में 1,761 मेडन ओवर डाले. वॉर्न अपनी गेंद को काफी ज्यादा घुमाने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से परेशान किया. मुरलीधरन और वॉर्न के बीच मेडन ओवर का अंतर भी ज्यादा नहीं है.

3. जेम्स एंडरसन – 1,730 मेडन

इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों में शामिल जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 1,730 मेडन ओवर डाले. एंडरसन ने लंबे समय तक इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाजी की. स्विंग गेंदबाजी में उनकी पकड़ ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में बेहद सफल बनाया.

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1

4. अनिल कुंबले – 1,576 मेडन

भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1,576 मेडन ओवर डाले. कुंबले अपनी सटीक गेंदबाजी और लगातार दबाव बनाने के लिए जाने जाते थे. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो मुथैया मुरलीधरन 1,794 मेडन ओवर के साथ सबसे आगे हैं. उनके बाद शेन वॉर्न और जेम्स एंडरसन का नंबर आता है. भारत की ओर से अनिल कुंबले इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

यह भी पढ़ें- अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *