‘रामायण’ की राह के चार बड़े रोड़े, इस मामले में ‘धुरंधर’-‘स्त्री 2’ से पिछड़ी

2e947715363f2d31805c44b2b935ff441795009214700587 original


रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए भी तैयार है. हालांकि, इस सब के बावजूद फिल्म एक मामले में पीछे है. हिंदी में कमाई के मामले में ‘रामायण’ अभी भी 4 फिल्मों से पीछे है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

‘रामायण’ से आगे हैं ये 4 फिल्में

‘रामायण’ ने हिंदी में 614 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ‘धुरंधर 2’, ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’, ‘स्त्री 2’ से पीछे है. वहीं फिल्म ‘धुरंधर 2’ नंबर वन पर है. इस फिल्म ने 1186 करोड़ की कमाई की. दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर’ है. इस फिल्म ने 895 करोड़ का बिजनेस किया. 

दोनों फिल्मों को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया. फिल्मों में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. तीसरे नबंर पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है. इस फिल्म ने 836 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया. चौथे नंबर पर श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ है. फिल्म ने 627 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘रामायण’ का टोटल कलेक्शन

फिल्म ने 13 दिन में सभी भाषाओं में ग्रॉस टोटल 981.10 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं नेट 820.95 करोड़ की कमाई की. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 502 करोड़ का कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1483.10 करोड़ का कलेक्शन किया. 

ये भी पढ़ें- ‘पंचायत 5’ से ‘फर्जी 2’ तक, ओटीटी पर धमाका करने आ रही हैं ये 6 मोस्ट पॉपुलर सीरीज

रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. रणबीर कपूर फिल्म के लीड एक्टर हैं. उन्होंने फिल्म में भगवान राम का रोल प्ले किया है. वहीं साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, अरुण गोविल जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा. फिल्म में सनी देओल भी नजर आएंगे.

फिल्म ने 64.85 करोड़ की ओपनिंग की. दूसरे दिन 48.05 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 564.60 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 256.35 करोड़ का बिजनेस किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *