श्रीलंका फतह का ‘गंभीर’ प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

701c36af18c96acf279d6b24a33de90f17858575282321212 original


भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार की दोपहर मुंबई से रवाना हुई और कोलंबो पहुंच गई है. दोनों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है. इससे पहले भारत और श्रीलंकाई XI के बीच एक वार्म-अप मैच होगा. बेशक भारत मजबूत नजर आ रही है, लेकिन जिस तरह पिछली कुछ सीरीज गुजरी हैं टीम कोई लापरवाही नहीं करना चाहती. श्रीलंका में परिस्थियां स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, जिसको ध्यान में रखते हुए BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया और 4 स्पिन गेंदबाजों को नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जोड़ लिया.

श्रीलंका में स्पिनर्स के लिए मददगार परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया के साथ अलग-अलग शैली के 4 स्पिन गेंदबाजों को नेट गेंदबाज के रूप में जोड़ा है. शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन और विपराज निगम को श्रीलंका दौरे के लिए नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट मानता है कि श्रीलंका में स्पिनर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. इसी वजह से भारतीय बल्लेबाजों को नेट में स्पिन की गेंदबाज का अभ्यास करवाया जाएगा, कोशिश है कि बल्लेबाज हर शैली के गेंदबाजों का सामना करें.

हर्ष दुबे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। विपराज निगम लेग स्पिनर हैं तो शिवांग कुमार लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर। तनुष कोटियन ऑफ स्पिनर हैं. अलग-अलग शैली के इन गेंदबाजों को नेट्स पर खेलकर भारतीय बल्लेबाज अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे.

यह भी पढ़ें- यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम

गॉल में होगा पहला टेस्ट

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से शुरू होगा. दूसरा टेस्ट सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में 23 अगस्त से शुरू होगा. इस सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा, स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए. वाशिंगटन सुंदर के खेलने पर भी सस्पेंस बरकार है, जिन्हें लेकर BCCI साफ कर चुका है कि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट में कुल 46 मैच हुए हैं. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ जीते सभी 7 मैच अपने होम ग्राउंड पर ही जीते हैं. एक बार फिर श्रीलंका जीतना चाहेगी, वहीं भारत को WTC के लिहाज से दोनों टेस्ट जीतने हैं.

श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

WTC 2025-27 में भारत का रिकॉर्ड

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से की थी. शुभमन गिल की कप्तानी में खेली गई पहली टेस्ट सीरीज ड्रा पर समाप्त हुई थी. भारत ने 2 मैच जीते थे 2 हारे थे, 1 मैच ड्रा रहा था. इसके आलावा भारत ने 2 टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते और 2 टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारे. भारत ने इस चक्र में कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 4 जीते और इतने ही हारे हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है. भारत अगर श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतता है तो अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, इस दिन खेलेगी पहला टेस्ट; जानें पूरा शेड्यूल

श्रीलंका के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, (फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर).



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *