सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट

0e6f7a5010c2e139cb3493274039b22617866724119911379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 13 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई.
  • सोने में 2800, चांदी 6000 रुपये प्रति किलो तक गिरी.
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.57 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया.
  • आज भी सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दिखी.

Gold-Silver Rate Today on August 14, 2026: सोने-चांदी की कीमतों में कल यानी कि 13 अगस्त, गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल सोने की कीमतों में 2800 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई. इस बड़ी गिरावट के साथ सोने की कीमतों में पिछले सात दिनों से लगातार चली आ रही तेजी पर ब्रेक लगा है. सोने के साथ-साथ कल चांदी की भी कीमतों में भारी बिकवाली देखी गई. इसी के साथ चांदी का भाव भी 6000 रुपये टूटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है. 

दिल्ली में सोने का नया भाव

कीमतों में इस बड़ी गिरावट के बाद दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले सत्र में 1,59,800 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी. 

सोने में आज भी गिरावट

कल की ही तरह सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है. 24 कैरेट सोने की कीमतों में कल के मुकाबले आज मामूली 10 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,53,590 रुपये है, जो कल 1,53,600 रुपये थी. 

22 और 18 कैरेट की कितनी है कीमत?

आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,40,790 रुपये है. इसमें भी कल के मुकाबले 10 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. वहीं, 18 कैरेट वाला सोना भी आज गुरुवार के मुकाबले 10 रुपया सस्ता बिक रहा है. इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम  1,15,190 रुपये है. 

आज चांदी की कितनी है कीमत? 

सोने की ही तरह आज चांदी में भी मामूली गिरावट देखी जा रही है. चांदी की कीमत आज प्रति किलोग्राम 10 रुपये की गिरावट के साथ 2,54,900 रुपये है, जो कल 2,55,000 रुपये पर है. इसी क्रम में आज चांदी की कीमत प्रति ग्राम 254.90 रुपये, प्रति 8 ग्राम 2,039.20 रुपये, प्रति 10 ग्राम 2,549 रुपये, प्रति 100 ग्राम 25,490 रुपये है. 

ये भी पढ़ें:

अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *