सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’, युवराज के बराबर अभिषेक शर्मा; देखें टॉप-10 लिस्ट

e6d6a2b2712af64c85cfcb2e836dec1c17721213057241364 original


टी20 क्रिकेट में किसी खिलाड़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलना उसके मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन को दिखाता है. भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर इस अवॉर्ड को कई बार अपने नाम किया है. इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव सबसे आगे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा ने दिग्गज युवराज सिंह की बराबरी कर ली है.

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव 17 अवॉर्ड के साथ पहले नंबर पर हैं. उनके बाद विराट कोहली का नाम आता है.  कोहली ने 16 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं रोहित शर्मा 14 अवॉर्ड के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं अभिषेक शर्मा अपने छोटे से करियर में सात बार यह कमाल कर चुके हैं. 

यह भी पढ़े: अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा नया चीफ सिलेक्टर? ये पूर्व खिलाड़ी सबसे मजबूत दावेदार

अक्षर, हार्दिक और बुमराह के 8-8 अवॉर्ड

इसके बाद अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम आता है. तीनों खिलाड़ियों ने 8-8 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. यानी इस स्थान पर तीनों के आंकड़े बराबर हैं.

अभिषेक ने युवराज की बराबरी की

अभिषेक शर्मा के नाम 7 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं. इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह की बराबरी कर ली है. युवराज सिंह ने भी 7 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. अभिषेक और युवराज के अलावा ईशान किशन और कुलदीप यादव के नाम भी 7-7 अवॉर्ड दर्ज हैं.

संजू सैमसन के नाम 5 अवॉर्ड

इस में संजू सैमसन का नाम भी शामिल है. उन्होंने 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. इस तरह लिस्ट में सूर्यकुमार यादव सबसे आगे हैं, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. वहीं 8 अवॉर्ड के साथ अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बाद 7-7 अवॉर्ड वाले खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह, ईशान किशन और कुलदीप यादव शामिल हैं.

यह भी पढ़े: एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *