ICC ODI Rankings: बल्लेबाजी रैंकिंग में लुढ़के रोहित शर्मा, टॉप पर काबिज शुभमन गिल; जानें कहां पहुंचे कोहली

130c27cd5ab6ddd301ac4e48c5ad29ee17949914415141212 original


न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. पूरी सीरीज में खेली 4 पारियों में उनके बल्ले से टोटल 30 ही रन आए. इसका नुकसान उन्हें वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी हुआ है. आईसीसी ने आज बुधवार, 18 नवंबर को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. शुभमन गिल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं. विराट कोहली की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने लंबी छलांग लगाई है.

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो टॉप-5 में सिर्फ एक बदलाव हुआ है. रोहित शर्मा चौथे स्थान से खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके रेटिंग पॉइंट्स 732 हो गए हैं. वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंच गए. शुभमन गिल 806 रेटिंग के साथ नंबर-1 पोजीशन पर बने हुए हैं. गिल ने टेस्ट की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा और पांचवां वनडे नहीं खेला था. डेरिल मिशेल 778 रेटिंग के साथ दूसरे और विराट कोहली (757) तीसरे नंबर पर हैं.

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 की बात करें तो केएल राहुल इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं. वह 10वें से 11वें स्थान पर आ गए हैं. जो रुट 2 स्थान ऊपर छलांग लगाकर नौवें नंबर पर आ गए. पाकिस्तान के बाबर आजम 9वें से 8वें नंबर पर आ गए. बेन डकेट को एक स्थान का नुकसान हुआ है. शाइ होप 1 स्थान ऊपर खिसक गए हैं. श्रीलंका के कुसल मेंडिस 2 स्थान ऊपर आकर 10वें नंबर पर पहुंच गए.

ICC ओडीआई बल्लेबाजी रैंकिंग (टॉप-10)

  1. शुभमन गिल (भारत) – 806
  2. डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) – 778
  3. विराट कोहली (भारत) – 757
  4. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 752
  5. रोहित शर्मा (भारत) – 732
  6. शाइ होप (वेस्टइंडीज) – 710
  7. बेन डकेट (इंग्लैंड) – 699
  8. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 661
  9. जो रुट (इंग्लैंड) – 652
  10. कुसल मेंडिस (श्रीलंका) – 649

बैंटन ने लगाई 34 पायदान की छलांग

इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 नवंबर को एडिलेड में 121 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसका इनाम उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है. वह 34 स्थान ऊपर आकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. एक लंबी छलांग विल यंग ने भी लगाई है. न्यूजीलैंड के ओपनर यंग 15 स्थान ऊपर आकर 30वें स्थान पर पहुंच गए. श्रेयस अय्यर 5 पायदान नीचे खिसक गए हैं, वह अब 23वें स्थान पर हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *