मिक्सर के जार में जम गई मसालों की गंध, ऐसे करें सफाई

a39bb2f7e25750c7c1b79d891d38511717910009771051473 original


मिक्सर जार में मसाले पीसना हर किचन की रोजमर्रा की जरूरत है. लेकिन जीरा, लहसुन, अदरक, गरम मसाला या लाल मिर्च पीसने के बाद उनकी तेज गंध जार में रह जाना भी आम बात है. कई बार जार को अच्छी तरह धोने के बाद भी मसालों की खुशबू पूरी तरह नहीं जाती और अगली बार उसमें कुछ और पीसने पर वही गंध महसूस होती है. इसकी वजह हल्दी, लहसुन, अदरक, जीरा, गरम मसाला और लाल मिर्च जैसे मसालों में तेज खुशबू वाले प्राकृतिक तेल होते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से मिक्सर जार की जमी हुई गंध को दूर किया जा सकता है. ऐसे में घर में मौजूद कुछ चीजें काम आ सकती हैं. जानें जार में से मसालों की गंध हटाने का आसान तरीका.

सामान्य सफाई करें

जार को साफ करने से पहले उसमें बचा हुआ मसाला अच्छी तरह निकाल दें. इसके बाद गुनगुने पानी में थोड़ा-सा लिक्विड डिशवॉश डालकर जार को धोएं. ब्लेड के आसपास सफाई करते समय हाथ सीधे अंदर न डालें. मुलायम ब्रश या स्पंज का इस्तेमाल करें. वहीं ढक्कन के रबर गैस्केट और किनारों को भी अच्छी तरह साफ करें, क्योंकि मसाले के छोटे कण यहां फंस जाते हैं.

नींबू से दूर करें तेज गंध

नींबू की प्राकृतिक खुशबू जार में बची मसालों की महक को कम करने में मदद करती है. जार में थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें नींबू का रस डालें. इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. धोने के बाद जार को खुला रखकर सूखने दें. ऐसा करने से जार में बची हुई गंध भी चली जाती है.

यह भी पढ़ें: Gas Cylinder: महीनों चलेगा गैस सिलेंडर! खाना बनाते वक्त करें बस ये 1 छोटा काम

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर गंध ज्यादा तेज है, तो बेकिंग सोडा एस शानदार विकल्प होता है. जार में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर उसमें पानी मिलाएं और हल्का पेस्ट बना लें. इस मिश्रण को जार की अंदरूनी सतह पर कुछ देर लगाकर रखें. फिर मुलायम स्पंज से साफ करें और पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे जार में चिपकी चिकनाई और मसाले हटाने में भी मदद मिलती है.

सिरके से करें डीप क्लीनिंग

सफेद सिरका भी जार की बची हुई गंध को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. पानी और सिरके को मिलाकर जार में डालें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद जार को अच्छी तरह साफ पानी से धोना जरूरी है, ताकि सिरके की गंध भी न रहे.

ध्यान रखें यह बात

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो सफाई के बाद जार को तुरंत बंद कर देते हैं. बिना पानी सूखे उसे सीधा बंद करने से जार में बदबू आने लगती है. ऐसे में जार को हमेशा पूरी तरह सूखाने के बाद ही उसका इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: Pressure Cooker Rubber: कुकर की रबर हो गई है ढीली? 2 मिनट में ऐसे करें सही



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *