धोनी का बिजनेस सीक्रेट, बिना शोर मचाए कैसे खड़ा किया 1000 करोड़ का साम्राज्य?

bc4d8ff112a0c029b19058834ad7598617949117012871241 original


महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया एक सफल क्रिकेटर और बेहतरीन कप्तान के तौर पर जानती है, लेकिन मैदान के बाहर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत सोच और मुश्किल हालात में सही फैसले लेने के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का यही अंदाज अब उनके बिजनेस में भी दिखाई देता है. क्रिकेट से मिली पहचान का इस्तेमाल उन्होंने सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अलग-अलग कंपनियों और कारोबारों में निवेश भी किया.

उनके बिजनस रणनीति की खास बात यह है कि वह जल्दबाजी में फैसले लेने और हर नए ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय सोच-समझकर उन कारोबारों में पैसा लगाते हैं, जिनमें आगे बढ़ने की मुमकिन हो. MS धोनी के निवेश से जुड़े इस सफर को करीब 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बिजनेस पोर्टफोलियो के तौर पर पेश किया जाता है.

रोजमर्रा की जरूरतों वाले कारोबार में निवेश

धोनी के निवेश की एक खास बात यह है कि उनका ध्यान सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों या चर्चित स्टार्टअप पर नहीं रहता. उन्होंने फूड, फिटनेस, इलेक्ट्रिक साइकिल, ऑटोमोबाइल और ड्रोन जैसे क्षेत्रों में भी दिलचस्पी दिखाई है. इनमें बिरयानी कारोबार से जुड़ी कंपनी ‘मेरी वाली बिरयानी (हाउस ऑफ बिरयानी)’ का नाम भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, इस कारोबार में उन्होंने करीब 32 करोड़ रुपये लगाए. कंपनी का मॉडल ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से बिरयानी तैयार कराने की सुविधा देता है.

ड्रोन और स्पोर्ट्स कारोबार में भी दिलचस्पी

धोनी ने ड्रोन बनाने वाली कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस में भी निवेश किया है. वह चेन्नईयिन FC फुटबॉल क्लब से भी जुड़े हैं. उनके दूसरे निवेशों में CARS24, खाताबुक और EMotorad जैसे नाम शामिल हैं. इससे पता चलता है कि उनका निवेश किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं है. इसके अलावा उनका अपना लाइफस्टाइल ब्रांड Seven भी है. उन्होंने खेल, फिटनेस, फूड और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में भी कारोबारी रुचि दिखाई है.

धोनी के निवेश का तरीका क्या है?

MS धोनी की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा जल्दबाजी से बचना और किसी कारोबार को समझने के बाद ही फैसला लेन है. वह सिर्फ लोकप्रियता देखकर निवेश नहीं करते, बल्कि कंपनी के कामकाज और उसके बिजनेस मॉडल को समझने पर ध्यान देते हैं. हालांकि, उनका हर निवेश सफल नहीं रहा. BluSmart जैसी कंपनी को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिससे निवेश में जोखिम की बात सामने आती है.

धोनी के बिजनेस सफर से एक बात साफ तौरपर जाहिर होती है कि निवेश में सिर्फ पैसा लगाना काफी नहीं है. किसी भी कंपनी की सही जानकारी जुटाना, सब्र रखना और जोखिम को समझना भी उतना ही जरूरी है, जितना के उसमें पैसे लगाना.

हाई से 2.5 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी, 60% टूटकर हुआ बुरा हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *