‘एक्टिंग के बारे में मुझसे ज्यादा जानती हैं’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की 16 साल की बेटी शोरा की तारीफ

6f87184d12bd50adab22c4933c3519aa1794927816414587 original


नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 16 साल की बेटी शोरा सिद्दीकी इंटरनेट सेंसेशन हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर चर्चा में रहती हैं. अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेटी शोरा के बारे में बात की और बताया कि उन्हें एक्टिंग के बारे में ज्यादा नॉलेज है.  

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने बेटी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि Gen Z खासतौर पर 15, 16, 17 और 18 साल वाले बच्चे बहुत स्मार्ट हैं. उनके पास दुनिया का वो एक्सपोजर है जो हमारे पास नहीं था. हमने हमारे पेरेंट्स से कभी सवाल नहीं किया और आंखों में आंखें डालकर उनकी तरफ देखने तक की हिम्मत नहीं थी.  लेकिन ये यंगस्टर्स सीधे सवाल करते हैं. उन्होंने पूरी दुनिया का सिनेमा देखा है, किसी यंग शख्स ने वैसा सिनेमा देखा है जो शायद हमने आजतक नहीं देखा.’

शोरा को एक्टिंग की ज्यादा समझ

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘शोरा ने 3 से 4 साल में दुनियाभर की फिल्में देखी हैं, जो कि मैंने नहीं देखी. इससे उसे बहुत नॉलेज मिली. उन्हें बहुत कुछ पता है. आप इन यंग बच्चों को हलके में नहीं ले सकते हैं. लेकिन जब मैंने आखिरकार अपनी बेटी की तरफ देखा तो मुझे एहसास हुआ कि वो असल में बहुत कुछ जानती है. खासकर एक्टिंग के मामले में. क्यों? क्योंकि मुझे लगता है कि उसने पिछले तीन-चार सालों में दुनिया भर की फिल्में देखीं.’

ये भी पढ़ें- रामायण देख ली? अब बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ाने आ रही हैं ये 5 माइथोलॉजिकल फिल्में

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि शोरा अपने पिता के साथ प्ले नकाब से स्टेज डेब्यू किया था. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वो फिल्म ‘रात अकेली है’ में दिखे. इसके अलावा वो हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में दिखे. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे. अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के हाथ में कई फिल्में हैं. वो फिल्में ‘तुम्बाड 2’, ‘नूरानी चेहरा’, ‘संगीन’ और ‘सेक्शन 108’ में दिखेंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *