न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट में उनकी टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ और 1 ऑलराउंडर के साथ खेलेगी. बेसिन रिजर्व पर तेज गेंदबाजों को खूब मदद मिलेगी, जिसमें टीम इंडिया भी 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी.
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हम 3 तेज गेंदबाजों और 1 गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ खेलेंगे.” काइल जैमीसन और मैट हेनरी का खेलना तय माना जा रहा है, तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता. वेलिंगटन टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर ये है कि हेनरी कन्कशन से उबर चुके हैं. हेनरी को वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी.
हेनरी की वापसी को लेकर टॉम लैथम ने कहा, “मैट फिट हैं. मुझे उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर उत्साहित होंगे.” जैमीसन को लेकर उन्होंने कहा, “उन्होंने सिमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की है. पिछले कुछ हफ़्तों में उन्होंने कड़ी मेहनत की.”
WTC तालिका पर फोकस नहीं- लैथम
टॉम लैथम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका को लेकर कहा, “मेर फोकस WTC की अंक तालिका में नहीं है. हम उस पर ध्यान रखेंगे, जिसे हम नियंत्रित कर सकते हैं. हमारा खेलने का अंदाज नहीं बदलेगा.” बता दें कि न्यूजीलैंड WTC तालिका में टॉप पर है. भारतीय टीम चौथे स्थान पर है.
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, अंशुल कंबोज, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
न्यूजीलैंड टेस्ट स्क्वॉड
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जैकब डफी, मैट हैनरी, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, ग्लेन फिलिप्स, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, रचिन रवींद्र, नेथन स्मिथ.
यह भी पढ़ें- गिल-राहुल की वापसी, कल भारत का न्यूजीलैंड से मैच; 9 नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका