पेपर लीक के बाद NEET UG 2026 री-एग्जाम जून में शिफ्ट, मेडिकल एडमिशन की टाइमलाइन कैसे बदलेगी?

5108a68e97777dc7d155bbff741c65ec17788334786401294 original


मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पेपर लीक की पुष्टि के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई परीक्षा रद्द कर दी है. अब री-एग्जाम 21 जून 2026 को कराया जाएगा. इस फैसले के साथ ही मेडिकल एडमिशन का पूरा शेड्यूल लगभग 1 से 2 महीने आगे खिसक गया है.

NTA के अनुसार परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी वजह से दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने या फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी. पहले किया गया रजिस्ट्रेशन ही मान्य रहेगा.

री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे. इस बीच कोचिंग संस्थानों ने भी अपने रिवीजन बैच जून तक बढ़ा दिए हैं, ताकि छात्र दोबारा तैयारी कर सकें.

काउंसलिंग पर पड़ेगा असर

परीक्षा की तारीख बदलने का सीधा असर रिजल्ट और काउंसलिंग पर पड़ेगा. पहले जहां जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना थी, अब रिजल्ट जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है. इसके बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के बाद ही शुरू हो पाएगी.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस देरी का असर मेडिकल कॉलेजों के नए सत्र पर भी पड़ेगा. आमतौर पर जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में क्लासेज शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार सत्र अगस्त के अंत या सितंबर से शुरू होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- भदोही की इशिता गुप्ता ने जिले में किया टॉप, मिले 96.6% अंक, देखें टॉपर्स लिस्ट

अगले साल से CBT मोड में होगी परीक्षा

छात्रों और अभिभावकों में इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है. जहां एक ओर निष्पक्ष परीक्षा की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर तैयारी का दबाव और बढ़ गया है. कई छात्रों ने अन्य कोर्स में एडमिशन की योजना बनाई थी, जिसे अब रोकना पड़ सकता है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा है कि भविष्य में NEET परीक्षा ऑनलाइन (CBT मोड) में कराई जाएगी, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

यदि कैंडिडेट्स को किसी तरह की दिक्कत आती है तो वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं.  परीक्षा, केंद्र या फिर एडमिट कार्ड से जुड़ी परेशानी के लिए neet-ug@nta.ac.in पर ईमेल किया जा सकता है. साथ ही 011-40759000 और 011-69227700 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क हो सकता है.

यह भी पढ़ें – NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *