IPL 2026 के पहले मैच के लिए कर्नाटक सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा के लिए हुए खास इंतजाम 

d5f60cbb3d0ea1050b16bb3b2776914f17746250725021364 original


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च, शनिवार से हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत से कुछ ही वक्त पहले यह तय हुआ कि मुकाबले बेंगलुरु में करवाए जाएंगे. 

पिछले सीजन विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ को देखते हुए कर्नाटक सरकार काफी सख्त नजर आ रही है. लेकिन अब स्टेडियम में मैच करवाने की इजाजत मिलने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार दिख रही है. राज्य सरकार की तरफ से मैच से पहले बताया गया कि क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं, जिसमें सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है. 

कर्नाटक सरकार ने कसी कमर

न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से कर्नाटक चीफ मिनिस्टर ऑफिस से कहा गया, “आईपीएल टूर्नामेंट कल से शुरू होने के मद्देनजर राज्य सरकार की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और सलाह व निर्देश दिए. 

आगे कहा गया, “उन्हें क्रिकेट प्रेमियों की सुरक्षा के लिए स्टेडियम के अंदर और आसपास किए गए सुरक्षा इंतजामों, शहर के ट्रैफिक सिस्टम में किए गए बदलावों, पार्किंग व्यवस्था, स्टेडियम के अंदर पीने के पानी की उपलब्धता और बाकी जरूरी चीजों के बारे में जानकारी मिली. 

मेट्रो के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम 

फिर आगे कहा गया, “उन्होंने अधिकारियों से मेट्रो में यात्रियों की संख्या, मेट्रो के चलने का समय, मेट्रो स्टेशनों पर दी गई अतिरिक्त सुरक्षा और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल की और छोटी-मोटी अप्रिय घटना को भी रोकने के लिए सावधानी बरतने के कई निर्देश दिए.”

सख्ती से हो शर्तों का पालन

मुख्य सचिव के जरिए साफ कर दिया गया कि सरकार की तरफ से बनाई गई शर्तों का पालन सख्ती से किया जाए. इसको लेकर आगे कहा गया, “उन्होंने बैठक में निर्देश दिया कि टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सरकार के जरिए निर्धारित शर्तों और एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन किया जाए.”

हाई अलर्ट पर रहें अधिकारी 

आगे कहा गया, “उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों और संगठनों को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए और साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उपरोक्त अधिकारियों के साथ जरूरी जानकारी का नियमित रूप से आदान-प्रदान किया जाना चाहिए. इस बैठक में केएससीए के निदेशक मंडल, पदाधिकारी, आरसीबी के पदाधिकारी, नगर पुलिस आयुक्त, जीबीए आयुक्त, मेट्रो के एमडी और संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित थे.”

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में RCB को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर; कोच ने किया कंफर्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *