Moong Dal Spinach Cheela: घर पर मूंग दाल और पालक से बनाएं स्वादिष्ट चीला, चटकारे लेकर खाएंगे लोग

1fb3b474d923d43356a68d7e539264e317949764033181472 original


सर्दियों में नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में मूंग दाल और पालक से बना चीला एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से इसे आसानी से तैयार किया हो जाता है.
मूंग दाल में प्रोटीन होता है, जबकि पालक से शरीर को आयरन, फोलेट और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. दोनों को मिलाकर बनाया गया चीला सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के खाने के लिए अच्छा रहता है. इसे बच्चे और बड़े दोनों चटनी के साथ पसंद कर सकते हैं.

अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मूंग दाल और पालक का चीला जरूर ट्राई करें. यह बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

चीला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

इसे बनाने के लिए एक कप मूंग दाल, एक कप पालक, एक छोटी हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, आधा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक और जरूरत के हिसाब से पानी लें. चीला सेंकने के लिए थोड़ा तेल भी रख लें. चाहें तो इसमें बारीक कटा प्याज भी डाल सकते हैं.और हां अगर आप इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखना चाहते हैं तो, पनीर भी इसमें जरूर शामिल करें.

कैसे तैयार करें मूंग दाल और पालक का चीला?

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सर में डालें. साथ में पालक, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
अब इस घोल में नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. फिर घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. धीमी से मध्यम आंच पर चीले को पकने दें. जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग आ जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें.

अगर आप इसमें प्रोटीन का सोर्स भी चाहते हैं तो एक कटोरी में पनीर लें अपने पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर शिमला मिर्च और उन सभी को कद्दू कस करके हल्का नमक के साथ भून लें. इसमें स्वाद अनुसार चाट मसाला मिलाएं और चिला पकने के बाद बीच में ये3 स्टफिंग रखें. 

यह भी पढ़ें : Tea Making Tips: चाय बनाने का सही तरीका क्या, पहले पत्ती डालें, दूध या अदरक?

किसके साथ खाएं और क्या रखें ध्यान?

मूंग दाल और पालक का चीला हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ खाया जाता है. इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. अगर आप इसे बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो हरी मिर्च कम रखें और चीले को ज्यादा कुरकुरा न बनाएं. चीला बनाते समय तवे पर बहुत ज्यादा तेल डालने की जरूरत नहीं है. इसे कम तेल में भी अच्छी तरह सेंका जा सकता है. नाश्ते में इसे खाने से प्रोटीन और सब्जियों का अच्छा पोषण मिलता है. अगर आप हल्का और पौष्टिक नाश्ता चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें : Rava Kesari Recipe: पहली रसोई में बनाएं रवा केसरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे ससुराल वाले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *