बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन

994a6f0c4b5a13cf0126122c2e17454c17825338989001294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • RCFL ने 32 अधिकारी, इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है.
  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • पदों के अनुसार योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क निर्धारित हैं.
  • चयनित उम्मीदवारों को ₹65,000 से ₹1.73 लाख मासिक वेतन मिलेगा.

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत काम की खबर हो सकती है. राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती जारी की है इस भर्ती के तहत अधिकारी, इंजीनियर और प्रबंधन स्तर के पद शामिल किए गए हैं.इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 13 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

किन पदों पर होगी भर्ती?
RCFL मैं निकली इस भर्ती के तहत कुल 32 पदों को भरा जाएगा.जिसमें अधिकारी (वित्त),मानव संसाधन अधिकारी,अधिकारी (चिकित्सा),वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab),अधिकारी (कानूनी) के अलावा इलेक्ट्रिकल विभाग के पदों के साथ सिविल विभाग के भी कुछ पद शामिल हैं.

योग्यता क्या चाहिए?
RCFL मैं आवेदन करने के लिए पदों के हिसाब से योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किया गया है जो कि इस प्रकार है-

  • अधिकारी (वित्त) के लिये – CA / CMA या B.Com, MBA (Finance) के साथ 2 साल का अनुभव मांगा गया है.
  • मानव संसाधन अधिकारी के लिये – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ HR/Personnel में PG के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए.
  • अधिकारी (चिकित्सा) पद पर आवेदन करने के लिए MBBS  के साथ-साथ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और 2  साल का अनुभव होना चाहिए.
  • वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab) के लिये -PhD (Chemistry) या BE/B.Tech (Chemical) के अलावा 17 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
  • अधिकारी (कानूनी) पद पर आवेदन करने के लिए LLB या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री के साथ 2  साल का अनुभव जरूरी है.
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के पद पर आवेदन करने के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 16 साल का अनुभव
  • इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)के पद पर आवेदन करने के लिए   BE/B.Tech (Electrical) और 2  साल का अनुभव जरूरी है.
  • वरिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के लिए BE/B.Tech (Electrical) और 4 साल का अनुभव होना चाहिए.
  • उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए BE/B.Tech (Electrical) और 8 साल का अनुभव.
  • इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन के लिए BE/B.Tech (Civil) 2 साल का अनुभव.
  • वरिष्ठ अभियंता (सिविल) के पद के लिए BE/B.Tech (Civil) 4 साल का अनुभव.

उम्र सीमा क्या तय की गयी है?

इस पदों पर आवेदन करने के लिए पदों के हिसाब से एज लिमिट अलग- अलग तय की गयी है.कम से कम उम्र 34 साल और अधिकतम उम्र सीमा पदों के हिसाब से 52 साल तक तय की गयी है, साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार आवेदन से पहले उम्र सीमा के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.   

यह भी पढ़ें – बिहार में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर निकली भर्ती, 30 जून से करें आवेदन; जानें चयन प्रक्रिया

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके साथ बैंक शुल्क और GST भी लागू होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन फीस नहीं देनी होगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

RCFL में चयन होने के बाद उम्मीदवारों को पद और ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाएगा. शुरुआती वेतन लगभग 65000 रुपये से 1.73 लाख  प्रति माह तक जा सकता है. वहीं वेतनमान की बात करें तो 30,000 से 2,20,000 रुपये तक तय किया गया है. अलग-अलग पदों के अनुसार सैलरी और रुपये सुविधाएं भी अलग अलग दी जायेंगी.

ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *