UGC Dual Degree Guidelines: UGC की डबल डिग्री स्कीम में हर कोर्स की नहीं मिलेगी अनुमति, जानें पूरे नियम 

35b95ad3d3302ce5cdf0f4c8cf3eaa0c17949784355351094 original


UGC Dual Degree Guidelines: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के लाखों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए एक साथ की गई पुरानी ड्युअल डिग्री को भी वैध मानने का फैसला किया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की अधिसूचना जारी होने से पहले एक साथ दो शैक्षणिक प्रोग्राम पूरा करने वाले पुराने छात्रों को भी इसका लाभ मिल सकेगा. अभी तक यूजीसी के नियमों के तहत एक साथ दो एजुकेशनल कोर्स करने की छूट केवल नई अधिसूचना जारी होने की तारीख से ही नए छात्रों पर लागू मानी जाती थी, लेकिन अब आयोग ने इस रोक में संशोधन करते हुए तय शर्तों और मापदंडों को पूरा करने पर पूर्व में दी गई दोहरी डिग्रियों को भी मान्य करने की आंशिक मंजूरी दे दी है. 

छात्रों को कैसे मिलेगा लाभ? 

यूजीसी ने साफ किया है कि गाइडलाइन जारी होने से पहले की गई दो डिग्रियां तभी मान्य होगी, जब वह यूजीसी के मापदंडों पर खरी उतरती है. इसमें दोनों डिग्री यूजीसी की पहली डिग्री और मास्टर डिग्री भी विनियमों तथा संबंधित यूनिवर्सिटी के नियमों और अध्यादेश के अनुरूप की गई हो. अगर उन कोर्सेज पर किसी वैधानिक पेशेवर परिषद जैसे बीसीआई, एनसीटीई या यूजीसी के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो के मानदंड लागू होते हैं, तो उनका पालन किया गया होना अनिवार्य है. वहीं रेगुलर मोड में किए गए कोर्सेज के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी या वैधानिक परिषद के न्यूनतम उपस्थिति और दूसरे नियमों का पालन होना जरूरी है. 

PhD पर लागू नहीं होगी यह व्यवस्था 

दो डिग्री हासिल करने को लेकर यूजीसी के नियमों के अनुसार दोनों ही डिग्री एक ही शैक्षणिक स्तर की होनी चाहिए. छात्र दो ग्रेजुएशन डिग्रियां जैसे बीए और बीएससी या दो पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रियां जैसे एमए और एमकॉम एक साथ कर सकते हैं, लेकिन एक साथ एक यूजी और एक पीजी डिग्री नहीं की जा सकती है. वहीं यह व्यवस्था केवल सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, यूजी और पीजी स्तर के प्रोग्राम पर ही लागू होती है. एमफिल और पीएचडी पर यह व्यवस्था बिल्कुल लागू नहीं होती है. इसके अलावा छात्र चाहे तो एक ही यूनिवर्सिटी से दोनों डिग्री ले सकते हैं या फिर दो अलग-अलग यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-Agniveer Service Extension: अग्निवीरों के लिए 2 साल का एक्सटेंशन, अब रिटायरमेंट के बाद कितना मिलेगा पैसा?

एक साथ दो डिग्री करने के 3 ऑप्शन 

  • दोनों फुल टाइम (ऑफलाइन-रेगुलर) मोड में-  छात्र दो अलग-अलग रेगुलर डिग्री एक साथ कर सकते हैं, हालांकि इसे लेकर शर्त यह रहेगी कि दोनों की कक्षाओं का समय आपस में न टकराए जैसे एक सुबह के शिफ्ट में और दूसरी शाम की शिफ्ट में हो. 
  • एक फुल टाइम और एक ऑनलाइन-डिस्टेंस मोड में-  छात्र एक डिग्री रेगुलर कॉलेज और दूसरी ओपन या ऑनलाइन मोड़ से भी कर सकते हैं. 
  • दोनों ऑनलाइन-डिस्टेंस मोड में- एक साथ दो डिग्रियां करने के लिए छात्र दोनों डिग्री ओपन या ऑनलाइन माध्यम से भी पूरी कर सकते हैं. 

छात्रों को क्या होगा फायदा?

यूजीसी की इस व्यवस्था से छात्रों का तीन से चार साल का अतिरिक्त समय बचता है और वह अपनी मुख्य स्ट्रीम के साथ दूसरे क्षेत्र जैसे साइंस के साथ लैंग्वेज या कॉमर्स के साथ डेटा साइंस में मल्टी डिसीप्लिनरी स्किल हासिल कर करियर के अच्छे ऑप्शन तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-NEET UG reforms: नंदन नीलेकणी कमेटी को NEET UG पर मिले सुझाव, जानें परीक्षा सुधार के प्रस्ताव?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *