कांग्रेस की दिग्गज पॉलिटिशयन सोनिया गांधी इन दिनों अपनी आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस किताब को लेकर कई पॉलिटिशियन्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं इस पर सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बात की और एक कार्यक्रम के दौरान हाल ही में बताया कि अक्सर उनकी मां सोनिया गांधी फैमिली के साथ खाने के दौरान उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठ जाती थीं.
राहुल गांधी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई उनके बयान की आलोचना कर रहा है तो कोई इसे आम बात मान रहा है. अब राहुल गांधी के बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
राहुल गांधी के बयान पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा?
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘वोमानिया’ (Woemaniyah) पेज की एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में लिखा था कि आखिर एक कपल द्वारा लंच के दौरान इस तरह से प्यार जताए जाने पर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इतना हंगमा क्यों मचा हुआ है? वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘धत तेरी! मेरे फ्यूचर के बच्चों को बिल्कुल भी आइडिया नहीं है कि उनके साथ क्या होने वाला है. रेडी हो जाओ बच्चों (चाहे आप अभी कहीं भी हों).’
कार्यक्रम में शामिल हुए थे ये दिग्गज
सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग 16 नवंबर को हुई. इस इवेंट में उनके परिवार के अलावा अमरिंदर सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेता शामिल हुए. इसी दौरान राहुल ने अपनी माता-पिता को लेकर ये बयान दिया था.
सोनाक्षी सिन्हा के बारे में
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था. वहीं एक्ट्रेस ने साल 2024 में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी. दोनों को हाल ही में फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में देखा गया जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.