‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ का फर्स्ट लुक आउट, सलमान खान बोले- लड़-झगड़कर काफी साल निकाल दिए

ced577676ab0e22b3c2896aacfa0acf417950069784731064 original


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं. फिलहाल वो अपनी एक अन्य फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग पुणे में कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ का पहला लुक शेयर किया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है.

सलमान ने दिखाई ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ की पहली झलक

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ की पहली झलक शेयर की. सलमान ने जो फर्स्ट लुक वीडियो शेयर की है उसकी शुरुआत ‘आशिक हुए हैं पहले भी, पहले भी हुई है आशिकी, ये दीवाने कुछ और तरह के हैं, कुछ और तरह की दीवानगी’ लाइन से होती है. बैकग्राउंड में ऐसी दीवानगी म्यूजिक बज रहा है. आगे फिल्म के लीड एक्टर्स समंदर के किनारे रेत पर लेटकर एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दिए. दोनों घायल हैं और उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ है.

सलमान खान ने किया अपने परिवार का जिक्र

सलमान खान ने इस फर्स्ट लुक वीडियो को शेयर करते हुए अपने पेरेंट्स, बहन अर्पिता खान शर्मा, जीजा आयुष शर्मा, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और साजिद की वाइफ वर्धा नाडियाडवाला का जिक्र भी किया. एक्टर ने लिखा, ‘मम्मी पापा, अर्पिता, आयुष, साजिद और वर्धा- बधाई हो काफी सारे साल निकाल दिए, प्यार मोहब्बत और लड़ झगड़ के. आप सभी को हैप्पी एनिवर्सरी और सुभान अल्लाह ऐसी दीवानगी के पहले लुक के लिए बधाई. फ्यूचर के लिए एडवाइस, प्रजेंट मैं रहो ना उड़ो ना डिप्रेस्ड हो.’

सुभान और आयरा करेंगे डेब्यू

बता दें कि फिल्म में साजिद नाडियाडवाला और वर्धा के बेटे सुभान नाडियाडवाला लीड रोल निभा रहे हैं. जबकि फीमेल लीड में आयरा नजर आएंगी. आयरा अभिनेता रोहित रॉय की बेटी हैं. उनका असली नाम कियारा बोस रॉय है. इस फिल्म के जरिए सुभान और आयरा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म 

‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ को ‘धड़क’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण शशांक, अमित चंद्रा, करिश्मा ठक्कर और नलिनी दत्ता खेतान द्वारा किया जा रहा है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 9 जुलाई 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *