शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत


पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, कि इसमें एक बड़ा विवाद हो गया है. लीग में सैंडपेपर जैसा कांड हुआ है, जिसने पाकिस्तान को शर्मशार किया है. फखर जमान ने बॉल टेमेरिंग की, जो कैमरे पर भी कैद हो गया. अंपायर ने टीम पर जुर्माना भी लगाया, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि ये विवाद यहीं नहीं रुकने वाला. टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, गेंदबाज हारिस रउफ और फखर पर आगे एक्शन लिया जा सकता है. 

PSL में बॉल टेंपरिंग लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच के दौरान हुई, जारी संस्करण का छठा मुकाबला था. गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया ये मैच लो स्कोरिंग था. आखिरी ओवर में फखर जमान को बॉल के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया, इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ भी वहीं खड़े थे. पाकिस्तानी खिलाडियों की ये शर्मनाक हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अंपायर ने लगाई पेनल्टी

आखिरी ओवर में लाहौर कलंदर्स को जीतने के लिए 13 रन बचाने थे. आखिरी ओवर हारिस रउफ करने आए, उससे पहले कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमान को उनके साथ प्लानिंग करते हुए देखा गया. हालांकि ऐसा होता ही है, ऐसा लगा कि वह रन बचाने की रणनीति पर बात कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान फखर बॉल टेम्परिंग कर रहे थे, अंपायर ने भी इसे नोटिस किया और लाहौर टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी.

मैच के बाद रमीज राजा ने भी उनसे बॉल टेमप्रिंग को लेकर सवाल किया, जिस पर शाहीन अफरीदी ने कहा, “मुझे सच में नहीं पता, देखेंगे अगर ये कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है तो, इस बारे में बात करेंगे. 5 रन की पेनल्टी लगी, हम कुछ नहीं कर सकते थे.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *