शाहरुख खान का दुनियाभर में जलवा, वैरायटी की ‘100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स’ लिस्ट में शामिल होने वाले बने इकलौते भारतीय

b16d530c95997a4eaa2e29fbbc1dc71a17950735569531400 original


बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. अब वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दुनियाभर में पहचान बनाई है. अब किंग खान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है, जिसे जानकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे. दरअसल शाहरुख खान को मशहूर मैगजीन ‘वैरायटी’ की ‘100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम’ यानी अब तक के 100 महान फिल्मी सितारों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

खास बात ये है कि इस लिस्ट में जगह बनाने वाले शाहरुख खान इकलौते भारतीय सेलिब्रिटी हैं. उन्होंने दुनिया के कई बड़े और दिग्गज सितारों के साथ इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.

दिग्गज हॉलीवुड सितारों के साथ शाहरुख खान का नाम

वैरायटी की इस लिस्ट में शाहरुख खान को 92वां स्थान मिला है. उनके साथ मर्लिन मुनरो, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज, लियोनार्डो डिकैप्रियो, मेरिल स्ट्रीप, जैक निकोलसन और रॉबर्ट डी नीरो जैसे बड़े नाम शामिल हैं. लिस्ट में पहले नंबर पर मर्लिन मुनरो हैं, जबकि दूसरे नंबर पर हम्फ्री बोगार्ट और तीसरे नंबर पर चार्ली चैपलिन को जगह मिली है. वहीं, टॉम क्रूज आठवें, मेरिल स्ट्रीप 27वें और लियोनार्डो डिकैप्रियो 38वें नंबर पर हैं.

शाहरुख के अलावा इस लिस्ट में किसी दूसरे भारतीय कलाकार का नाम नहीं है. ऐसे में उनका इस लिस्ट में शामिल होना भारतीय सिनेमा के लिए भी खास है. शाहरुख ने अपने लंबे करियर में रोमांटिक फिल्मों से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक कई तरह के किरदार निभाए हैं. उनके अभिनय और फिल्मों को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है.

तीन दशक से ज्यादा का शानदार फिल्मी सफर

शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘डर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘देवदास’, ‘चक दे! इंडिया’, ‘माई नेम इज खान’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया. रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख ने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से एक्शन हीरो के तौर पर भी अपनी पहचान मजबूत की.

साल 2023 शाहरुख के करियर के लिए बेहद खास रहा. इस साल उनकी फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. वहीं, उनकी फिल्म ‘डंकी’ भी इसी साल रिलीज हुई थी.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

शाहरुख इस फिल्म में दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *