INDW vs BANW: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, ‘करो या मरो’ मैच में बांग्लादेश को रौंदा; सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

c83af868f6214aa9bb8b6521427ef58e1782403988141975 original


भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस जीत से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बढ़ गई है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ने 136 रन बनाए थे, जवाब में 17वें ओवर में भारतीय टीम ने लक्ष्य को हासिल करते हुए आसान जीत दर्ज की. टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में 53 रनों की पारी खेली. वहीं जब मुकाबला फंसता दिख रहा था, तब जेमिमा रोड्रीग्स ने बल्ले से तबाही मचाते हुए भारत को जीत दिलाई.

शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रीग्स का कहर

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना (8 रन) का विकेट जल्दी गंवा दिया था. मगर उसकी भरपाई शेफाली वर्मा ने की, जिन्होंने करीब 156 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. शेफाली की इस दमदार फिफ्टी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर 45 रनों की बहुमूल्य साझेदारी भी की.

मिडिल ओवरों में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. एक समय टीम ने 76 के स्कोर पर केवल एक विकेट गंवाया था, लेकिन अगले 22 रनों के भीतर तीन बल्लेबाजों को आउट होने से भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई थी. 14वां ओवर समाप्त होने तक भी टीम इंडिया बहुत धीमी रन गति से खेल रही थी.

14वें ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो जेमिमा रोड्रीग्स ने धुआंधार बल्ला घुमाना शुरू कर दिया. रोड्रीग्स के तूफान की बदौलत ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अगली 9 गेंदों पर टीम इंडिया ने 24 रन जोड़कर बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ाए. रोड्रीग्स ने 15 गेंद में 26 रन बनाए.

सेमीफाइनल की उम्मीद कायम

बांग्लादेश पर इस जीत के बाद भारत ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और उसके 6 अंक हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के 4 अंक हैं और उसके अगले दो मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ हैं. अफ्रीका के लिए 8 अंकों तक पहुंचना आसान है. ऐसे में भारत को 28 जून को ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा.

यह भी पढ़ें:

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *