पॉवरप्ले में शतक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास; पहली बार हुआ ऐसा

6dd89d687ecab84268a988baf9f63af017896559018481212 original


अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, दोनों ने पॉवरप्ले में टीम का शतक पूरा कर इतिहास रच दिया. अभिषेक ने इसके बाद अपना शतक पूरा किया, जो 10वें ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की.

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने बल्ले से कहर बरपाया. हालांकि पहले ओवर में सिर्फ 5 रन आए थे, लेकिन इसके बाद अभिषेक ने आतिशी पारी शुरू कर दी. अभिषेक ने 5वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके बाद अगली 14 गेंदों में वह शतक तक पहुंच गए.

पॉवरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने पॉवरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन बना लिए थे, जो अब टी20 इंटरनेशनल के पॉवरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. 

यह भी पढ़ें- सट्टेबाजी मामला: पिता, पत्नी से बच्चों तक, मोहम्मद रिजवान से पूछे गए 5 पन्नों के सवाल

अभिषेक ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपना शतक पूरा किया. वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जबकि रोहित ने 35 गेंदों में शतक जड़ा था. अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके जड़े.

संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 35 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. बता दें कि 3 मैचों की टी20 सीरीज भारत पहले ही अपने नाम कर चुका था, उन्होंने पहले और दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के 38 साल के दिग्गज ने लिया संन्यास, नई भूमिका में आएंगे नजर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *