‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम, गुरुद्वारे में टेका मत्था

4e6c4d3cf269d222f23d651a0725024017910346372151483 original


फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम धर पटना पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस से मुलाकात की और फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. इसके बाद उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारे और बड़ी पटन देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत

यामी गौतम ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंची थीं. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इसे काफी अच्छा रिपोंस मिल रहा है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में यामी के आने पर फैंस में का उत्साह और बढ़ गया है.  ढोल- नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑडियंस से बातचीत भी की और अपनी आने वाली फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर कीं.

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम, गुरुद्वारे में टेका मत्था

पटना में यामी ने पी एंड एम मॉल स्थित सिनेपोलिस में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने दर्शकों से अपनी फिल्म और सिनेमा में महिलाओं के बदलते किरदारों को लेकर बातचीत की. यामी ने कहा, ‘अब एक्ट्रेस को किसी एक तरह के रोल या इमेज तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है. दर्शक अब चेहरे से ज्यादा अच्छी कहानी और मजबूत किरदार देखना चाहते हैं.’ उन्होंने अपने काम के अनुभवों और नए किरदारों को लेकर भी बात की.

पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा

यामी गौतम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचीं. उन्होंने वहां माथा टेका और कुछ समय दरबार साहिब में बिताया. उन्होंने शबद-कीर्तन भी सुना और गुरुद्वारे के धार्मिक महत्व के बारे में जाना. यामी ने इस दौरान आध्यात्मिक शांति महसूस करने की बात भी कही. पटना साहिब के बाद यामी बड़ी पटन देवी मंदिर भी पहुंचीं. उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. 

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम, गुरुद्वारे में टेका मत्था

‘भाभी तबाही’ में दिखेगा यामी का अलग अंदाज

‘नई नवेली’ में यामी पहली बार एक ऐसे किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसकी कहानी में फैंटेसी का बड़ा हिस्सा है. फिल्म का पहला गाना ‘भाभी तबाही’ भी उनके इसी अलग अंदाज की झलक देता है.

शादी के माहौल में फिल्माए गए इस गाने में मोहिनी की मुंह दिखाई का सीन दिखाया गया है. शुरुआत में वह शांत नजर आती हैं, लेकिन देवर की ओर से डांस का चैलेंज मिलने के बाद वह अपने डांस से सबको हैरान कर देती हैं. गाने में भांगड़ा, क्लासिकल, हिप-हॉप और दूसरे डांस स्टाइल का मिक्सचर देखने को मिलता है.

पटना में यामी ने इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी बताया. उन्होंने बताया कि उन्हें इस गाने में 6 अलग-अलग डांस फॉर्म करने थे. इनमें भांगड़ा से लेकर मूनवॉक तक शामिल था. निर्देशक बालाजी मोहन ने उनसे कहा था कि वह वही करें जिसमें उन्हें सहजता महसूस हो, लेकिन साथ में थोड़ा मूनवॉक भी करने को कहा. यामी के लिए यह एक अलग चुनौती थी, जिसे उन्होंने शूटिंग के दौरान काफी एंजॉय किया.

इस दिन होगी रिलीज 

‘नई नवेली’ का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं. फिल्म में यामी गौतम के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ और दूसरे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो की ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *