ऑस्कर की रेस में ‘रामायण’ से मुकाबले पर क्या बोले ‘गोंधळ’ के डायरेक्टर?

bf784c70f313b554827e0e06ae0d73ef17949991181821296 original


मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है. इस फिल्म ने 32 दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ा है. वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने भी ऑस्कर में VFX कैटेगरी के लिए अपनी फिल्म को अलग से भेजा है. ऐसे में दोनों फिल्मों के ऑस्कर कैंपेन को लेकर चर्चा हो रही है.

इसी बीच ‘गोंधळ’ के डायरेक्टर और राइटर संतोष दावखर ने दोनों फिल्मों को भारतीय सिनेमा के अलग-अलग पहलुओं का रिप्रेजेंट करने वाला बताया है.

ऑस्कर की रेस में ‘रामायण’ से मुकाबले पर बोले ‘गोंधळ’ के डायरेक्टर
वैरायटी इंडिया से हाल ही में बातचीत के दौरान संतोष दावखर ने कहा कि बड़े बजट की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ और उनकी मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ को एक-दूसरे का मुकाबला करने वाली फिल्मों के तौर पर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने दोनों फिल्मों के मेकिंग के अलग-अलग तरीकों पर भी बात की. 

‘दोनों फिल्में भारत के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती हैं’
‘संतोष दावखर ने कहा, ‘रामायण भारत की पौराणिक कहानी है और पूरे देश के लिए गर्व की बात है. हम सभी बड़े होकर डीडी1 पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ देखते हुए बड़े हुए हैं. वहीं, ‘गोंधळ’ की कहानी बिल्कुल अलग है. हम इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में मुकाबला कर रहे हैं, जबकि ‘रामायण’ दूसरी कैटेगरी में है. दोनों फिल्में भारत के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती हैं.’

संतोष का मानना है कि किसी एक भारतीय फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को फायदा हो सकता है. इसके लिए उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि चीन में ‘दंगल’ की सफलता ने भारतीय फिल्मों के लिए देश से बाहर नए रास्ते खोले थे.

‘कहानी और स्क्रीनप्ले पर ध्यान देना पसंद करता हूं’
डायरेक्टर ने ये भी बताया कि ‘गोंधळ’ बनाते समय उनका पूरा ध्यान बड़े विजुअल्स के बजाय कहानी पर था. उन्होंने कहा, ‘डायरेक्टर बनने से पहले मुझे एक प्रोड्यूसर की तरह भी सोचना पड़ता है, क्योंकि मैं खुद ही इस फिल्म का प्रोड्यूसर हूं. मेरे पास ‘रामायण’ को सपोर्ट करने वाले स्टूडियो जैसा कोई बड़ा स्टूडियो नहीं है. मेरी अपनी सीमाएं हैं. इसलिए मैं बड़े विजुअल्स के बजाय कहानी और स्क्रीनप्ले पर ध्यान देना पसंद करता हूं. आपके पास जितना भी बजट हो, उसी में बेहतरीन फिल्म बनाने की कोशिश करनी चाहिए.’

‘गोंधळ’ और ‘रामायण’ के बारे में
बता दें, मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ महाराष्ट्र की पारंपरिक लोक परंपरा ‘गोंधळ’ पर आधारित है. इसकी कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में एक ही रात के दौरान घटती है. फिल्म में इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, किशोर कदम, सुरेश विश्वकर्मा, निशाद भोईर, अनुज प्रभु और विट्ठल काले अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

वहीं, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज हुई थी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है. इसे दो पार्ट में बनाया जा रहा है, जिसका दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *