Mocktails: गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये 5 फ्लेवर मॉकटेल, पूरे दिन बनी रहेगी ठंडक

e664e3bf68407755c27f559dcc13dc4717767641699971380 original


Mocktails: इस गर्मी में अगर राहत चाहते हो तो मॉकटेल एक बेहतर विकल्प है, इसके अंदर के अलग-अलग फ्लेवर्स स्वाद में तो आपको खूब लुभाएंगे साथ-साथ इसकी ठंडक आपको अंदर से राहत पहुंचाएगी, ये मॉकटेल्स सिर्फ पीने में ठंडी नहीं बल्कि इनके अंदर डाली जाने वाली चीजों की तासीर भी ठंडी ही है जो आपको पूरा दिन ठंडक देकर राहत पहुंचाएगी और आप पूरा दिन अच्छा महसूस करेंगे तो आइए आज आपको कुछ गर्मियों के लिए बेहतरीन मॉकटेल्स बताते हैं.

तरबूज-मिंट मॉकटेल

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे यह गर्मियों में हाइड्रेशन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. तरबूज का जूस निकालकर उसमें ताजे पुदीने और नींबू का रस मिलाकर मॉकटेल तैयार कर सकते हैं. यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाएगा. इसे बर्फ के साथ सर्व करने पर यह गर्मियों में ताजगी का एहसास दिलाता है. साथ ही साथ तरबूज में मौजूद विटामिन A और C आपकी सेहत के लिए भी अच्छे हैं.

मैंगो-मिंट मॉकटेल

गर्मियों में आम सभी लोगों की पहली पसंद होता है. आम-पुदीना मॉकटेल बनाने के लिए ताजे आम के टुकड़े, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां मिलाकर तैयार करें. इसे बर्फ के टुकड़ों के साथ सर्व करने पर यह तुरंत शरीर को ठंडक देता है और गर्मी से राहत दिलाता है. आप यह मॉकटेल बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आसानी से बना सकते हैं यह सभी को पसंद आती है. साथ-साथ आम-पुदीना मॉकटेल सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है.

लेमन-जिंजर मॉकटेल

लेमन जिंजर मॉकटेल गर्मियों में पेट की समस्याओं और गर्मी से बचने का एक शानदार ड्रिंक हो सकता है. इसे बनाने के लिए नींबू के रस में कद्दूकस किया हुआ अदरक या अदरक का सिरप, थोड़ा काला नमक और पुदीना मिलाएं. इसका स्वाद खट्टा या नमकीन होता है, अदरक पाचन में मदद करता है और नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है. जब इसे सोडा और बर्फ में परोसा जाता है तो यह काफी स्वादिष्ट लगता है हालांकि इसका खट्टापन बच्चों को कम पसंद आ सकता है.

यह भी पढ़ेंः लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद

रॉ मैंगो-लेमन-मिंट मॉकटेल

गर्मियों में कच्चे आम की खटास और पुदीना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं. इस मॉकटेल को बनाने के लिए कच्चे आम के पल्प (आम पन्ना की तरह), नींबू के रस और ढेर सारे ताजे पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा डालने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. यह ड्रिंक न केवल चिलचिलाती धूप और लू से बचाती है, बल्कि पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद है.

कोकोनट वाटर-जीरा मॉकटेल

नारियल पानी अपने आप में एक नेचुरल हाइड्रेटिंग ड्रिंक है, लेकिन जब इसमें भुना हुआ जीरा डाला जाता है, तो यह एक शानदार मॉकटेल बन जाता है. इसे बनाने के लिए ताजे नारियल पानी में थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और हल्का सा नींबू का रस मिलाएं. जीरा न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि पाचन में भी सुधार करता है, जबकि नारियल पानी शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखता है.

यह भी पढ़ेंः चिलचिलाती गर्मी में भी रखेगा एकदम कूल-कूल, ऐसे बनाएं मस्कमेलन मिल्कशेक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *