Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?

80786a5c7d01aadac07757f96f5983ae17737496755571257 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

How Much Grapes Needed For 1 Kg Raisins: क्या आप जानते हैं कि घर पर ही अंगूर से ताजी और स्वादिष्ट किशमिश बनाई जा सकती है? एक बार इसे बनाने के बाद आपको बाजार की किशमिश फीकी लग सकती है. यह न सिर्फ सस्ती पड़ती है, बल्कि ज्यादा ताजी, मुलायम और जूसी भी होती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए सिर्फ एक ही चीज की जरूरत होती है अच्छे और मीठे अंगूर. चलिए आपको बताते हैं कि घर पर अंगूर से किशमिश कैसे बना सकते हैं आप. 

कैसे किशमिश बना सकते हैं आप?

सबसे पहले सवाल यही आता है कि एक किलो किशमिश बनाने के लिए कितना अंगूर चाहिए. आम तौर पर 1 किलो ताजे अंगूर से करीब आधा किलो यानी 500 ग्राम किशमिश तैयार होती है. यानी जितना वजन सूखने के बाद कम होता है, उतना ही पानी उसमें से निकल जाता है. किशमिश बनाने के लिए हमेशा पतले छिलके वाले, मीठे और पके हुए अंगूर चुनें. गोल आकार वाले अंगूर से बनी किशमिश ज्यादा सॉफ्ट बनती है. आप हरे या लाल, दोनों तरह के अंगूर इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या होती है बनाने की प्रक्रिया?

अलग अलग चीजों की रेस्पी बनाने की जानकारी देने वाली बेवसाइट bhavnasfoodjourney के अनुसार, बनाने की प्रक्रिया भी काफी आसान है।. सबसे पहले अंगूर को डंठल से अलग करके अच्छे से धो लें. फिर एक बर्तन में पानी गर्म करें और जब पानी हल्का उबलने लगे तो उसमें अंगूर डाल दें. 3-4 मिनट तक पकाएं, जब तक अंगूर ऊपर तैरने न लगें. ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना उनका टेक्सचर खराब हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- गेहूं के आटे से भी बन जाते हैं गरमागरम भटूरे, नोट कर लें शानदार रेसिपी

इसके बाद अंगूर को छानकर थोड़ा ठंडा होने दें. अब इन्हें सुखाने की बारी आती है. किसी सूती कपड़े या ट्रे पर अंगूर को एक-एक करके फैलाएं, ताकि वे आपस में चिपके नहीं. फिर इन्हें सीधी धूप में सुखाएं. आमतौर पर तेज धूप में इन्हें सूखने में 1 से 2 दिन लगते हैं. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि हर तरफ से बराबर सूख जाएं. जब अंगूर पूरी तरह सूख जाएं लेकिन हल्के सॉफ्ट रहें, तब आपकी किशमिश तैयार है. अगर इनमें नमी रह गई, तो वे खराब हो सकती हैं, इसलिए पूरी तरह सूखना जरूरी है. 

कैसे कर सकते हैं स्टोर?

तैयार किशमिश को साफ कांच के जार में भरकर सामान्य तापमान पर स्टोर करें. यह सालभर तक इस्तेमाल की जा सकती है. ध्यान रखें कि किशमिश सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करें.

इसे भी पढ़ें- ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *