IPL 2026 के बीच चेन्नई से जुड़े कुलदीप यादव, बेंगलुरु ने भी किया बड़ा बदलाव; प्लेऑफ से पहले हुआ खेला

2a3df7894bc7480c4670b5651a1ca84d17788407707361364 original


आईपीएल 2026 धीरे-धीरे प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है. सीजन से दो टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं. अब 8 टीमों के बीच टॉप-4 में जगह हासिल करने की जंग जारी है. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने-अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. कुलदीप यदाव सीजन के बीच चेन्नई के साथ जुड़ गए हैं. बेंगलुरु ने भी टीम में तब्दीली की है. रिचर्ड ग्लीसन फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं. 

दरअसल चेन्नई और बेंगलुरु ने क्रमश: चोटिल खलील अहमद और नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. आईपीएल की एक रिलीज में इन बदलावों के बारे में जानकारी दी गई है. दोनों ही खिलाड़ी बाकी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. 

चेन्नई से जुड़े कुलदीप यादव 

चेन्नई ने खलील की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को अपना हिस्सा बनाया है. कुलदीप इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने 2021 में राजस्थान के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. वह अब तक टूर्नामेंट में 3 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए हैं. चेन्नई ने कुलदीप को 30 लाख रुपये की कीमत पर अपने साथ जोड़ा है. 

RCB से जुड़े रिचर्ड ग्लीसन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को बेंगलुरु ने चोटिल नुवान तुषारा की जगह स्क्वॉड में शामिल किया है. रिचर्ड आईपीएल में 2 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 2 चेन्नई के लिए और 1 मुंबई इंडियंस के लिए खेला है. उन्होंने 2024 में आईपीएल डेब्यू किया था. टूर्नामेंट के 3 मैचों में इंग्लिश गेंदबाज ने 2 विकेट अपने नाम किए हैं. वह बेंगलुरु के साथ 1.6 करोड़ रुपये की कीमत में जुड़े हैं. 

ग्लीसन इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेलते हैं. वह फॉर्मेट के 6 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 6 पारियों में बॉलिंग करते हुए 9 विकेट अपने खाते में डाले हैं, जिसमें बेस्ट 3/15 का रहा. इकॉनमी 8.90 की रही. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर उन्हें आरसीबी के लिए खेलने का मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: आ गया हार्दिक पांड्या की वापसी पर ताजा अपडेट? साथी खिलाड़ी ने बता दी तारीख; यहां जानें

आज LSG से हारते ही प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी चेन्नई सुपर किंग्स? जानें CSK का पूरा गणित





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *