इस सरकारी बैंक ने HDFC और ICICI को पछाड़ा, क्रेडिट कार्ड रेस में हुआ आगे, लोगों ने खूब किया खर्च

3ad29214a8efa5c4ad94d17a4cfe491917824739196051346 original


Credit Card Spendings: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल इन दिनों हर कोई कर ही रहा है. छोटे- मोटे खर्च या बिल भरने के अलावा शॉपिंग के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. प्राइवेट बैकों के क्रेडिट कार्डों से ज्यादा इन दिनों सरकारी बैंक ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसका उदाहरण हाल ही में सामने आए डाटा में भी देखने को मिला है. आइये बताते हैं ये कौन सा बैंक है.

ये बैंक है रेस में आगे
दरअसल हाल ही में आए RBI के आंकड़ों के मुताबिक, मई 2026 में SBI बैंक की तरफ से लोगों को 1.82 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं. इस दौरान SBI कार्ड से कुल 38556 करोड़ रुपये का खर्च हुआ, जो अप्रैल के मुकाबले 2% ज्यादा है. ये आंकड़े किसी भी अन्य संस्था से कहीं ज्यादा हैं.

ये भी पढ़ें: Personal Loan vs Credit Card: पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड, इमरजेंसी के लिए पैसे चाहिए तो क्या करें? एक्सपर्ट्स ने बताए दोनों के फायदे

अन्य बैंकों का डाटा
जहां SBI ने सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं तो वहीं इसके बाद अन्य बैंकों के आंकड़े भी सामने आए है, जो इस प्रकार है:

  • ICICI बैंक ने मई 2026 में 1.68 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए. जिससे 32,818 करोड़ रुपये का खर्च हुआ, जो अप्रैल के मुकाबले 1% ज्यादा है.
  • HDFC बैंक ने मई में 1.42 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए. जिससे कार्डधारकों ने 59,138 करोड़ रुपये खर्च किए. 
  • HDFC बैंक के कार्ड में एक महीने क हिसाब से 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
  • कोटक महिंद्रा बैंक ने 54,000 नए क्रेडिट कार्ड जारी किए. जिससे खर्च 6% बढ़कर 6,389 करोड़ रुपये पहुंच गया.
  • एक्सिस बैंक ने मई में 52,000 नए क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं. जिससे खर्च 6% बढ़कर 23,301 करोड़ रुपये हो गया.

ये भी पढ़ें: बिना बैंक खाते के बच्चे कैसे चलाएंगे Paytm UPI? जानिए पूरा प्रोसेस, स्कूल-कॉलेज कैंटीन-मेट्रो के लिए करें पेमेंट

क्या कहते हैं आंकड़े?
ये आंकड़े बताते हैं कि देश में क्रेडिट कार्ड का चलन लोगों के बीच कितना ज्यादा बढ़ रहा है. लोग नए कार्ड भी बनवा रहे हैं और उनका इस्तेमाल भी पहले से ज्यादा कर रहे हैं. इससे बैंकों के क्रेडिट कार्ड कारोबार में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है. हालांकि सबसे बड़ी बात ये है कि लोगों का भरोसा सरकारी बैंक में है, ना कि प्राइवेट संस्थान में. ऐसे में एसबीआई लोगों की लिस्ट में सबसे ज्यादा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *