क्या अनार खाने से सच में बढ़ जाता है टेस्टोस्टेरोन, क्या हैं फायदे?

3ad2e2ba449b73cc68a48a4f9f8b7f3917910040430741473 original


अनार शरीर के लिए एक बेहद फायदेमंद फल है. इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक एसिड, पोटेशियम, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. वहीं अनार को एनीमिया, दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप और पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. हालांकि कई लोग यह भी मानते हैं कि अनार खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ जाता है. सोशल मीडिया पर इसे नेचुरल टेस्टोस्टेरोन बूस्टर कहा जा कहा है.

पुरुषों की ताकत, मसल्स, एनर्जी और सेक्सुअल हेल्थ को लेकर अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं अनार खाने के फायदें और टेस्टोस्टेरोन से कुछ जरूरी जानकारी.

अनार खाने से टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है?

अनार में पॉलीफेनॉल और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि नियमित रूप से अनार का जूस पीने से टेस्टोस्टेरोन के लेवल में 16 परसेंट से 24 परसेंट तक की बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि यह कहना पूरी तरह सही नहीं है कि अनार के सेवन से टेस्टोस्टेरोन जल्दी बढ़ता है. असल में अनार में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं, जिससे हॉर्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: हड्डियों की कमजोरी से कैसे बचें? जानें बोन डेंसिटी कम होने के कारण

अनार खाने से फायदा क्या है?

अनार एक रोज की डाइट में शामिल करने वाला फल है. इसके दाने एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने में मदद करते हैं. वहीं अनार में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन और खून की कमी को दूर करता है. अनार में फाइबर होता है, जो पेट साफ रखता है और कब्ज से बचाता है. यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर दिल की बीमारियों का खतरा घटाने में भी मदद करता है.

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या करें?

शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना सबसे असरदार तरीका माना जाता है. वजन उठाना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर तेजी से बढ़ता है. मोटापा कम करने से टेस्टोस्टेरोन का लेवल अपने आप सुधर जाता है. वहीं रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना भी टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद करता है. ज्यादा तनाव लेने से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो टेस्टोस्टेरोन को कम करता है. ऐसे में स्ट्रेस न लेना बेहतर होता है.

खबर रिपोर्ट्स पर आधारित है, इसे चिकित्सकीय राय न समझें, अपनी दिनचर्या में किसी भी चीज को शामिल करने से पहले संबंधिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *