महिला हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को हराकर जीता खिताब

3abbaec0366d6ce782ef4ec26290d25417880246069891364 original


अर्जेंटीना ने शुक्रवार (29 अगस्त) को 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को फाइनल में हराकर 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. नीदरलैंड का लगातार चौथा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. मुकाबले का नतीजा पेनल्टी शूट आउट के जरिए निकला, जिसमें अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 3-1 से रौंदा. यह अर्जेंटीना के लिए तीसरा खिताब रहा. इस जीत के साथ अर्जेंटीना का पिछला बदला भी पूरा हो गया. पिछली दफा के वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को नीदरलैंड ने 3 -1 से ही हराया था. अर्जेंटीना इससे पहले 2002 और 2010 में भी खिताब जीत चुकी है. 
 
नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन में हुए मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से 1-1 गोल देखने को मिला. नीदरलैंड के लिए जैनसेन यिब्बी ने 30वें मिनट पर, जबकि अर्जेंटीना के लिए ग्रनाटो मारिया ने 54वें मिनट पर गोल किया. मुकाबले का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा. दूसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने मैच का पहला गोल दागा. इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी गोल के बगैर गुजरा. चौथे व आखिरी क्वार्टर में अर्जेंटीन की तरफ से 1 गोल हुआ और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया. फुल टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर ही रहा, जिसके चलते पेनल्टी शूट आउट की तरफ जाना पड़ा. बताते चलें कि अर्जेंटीना को मैच में आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले. नीदरलैंड को 3 पेनल्टी कॉर्नर मिले.

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6… CSK के खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 234 का स्ट्राइक रेट; अकेले जिताया मैच

ऐसा रहा पेनल्टी शूट का हाल 

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के लिये विक्टोरिया ग्रानाटो, ब्रिसा ब्रगेसेर और सोफिया काइरो ने गोल किए. टीम की डियाज जो का गोल अमान्य कर दिया गया. नीदरलैंड के लिए इकलौता गोल वीन मारिन ने किया. टीम की पियेन सैंडर्स, फेलिस अलबर्स और मोएस फ्रीके गेंद को गोल पोस्ट में नहीं डाल सकीं यानी गोल से चूक गईं. 

टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का सफर 

पूल स्टेज में अर्जेंटीना ने 3 में से 2 मैच जीते और एक ड्रॉ रहा. इसके साथ टीम अगले स्टेज में पहुंची. स्टेज-2 में भी टीम ने 3 में से 2 मैच जीते और 1 ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इसके साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह हासिल की. इसके बाद टीम ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की और फाइनल में कदम रखा. अंत में फाइनल में दिग्गज नीदरलैंड को हराकर खिताब जीत लिया.

 

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6… CSK के खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 234 का स्ट्राइक रेट; अकेले जिताया मैच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *