यूट्यूबर अरमान मलिक बने पांचवीं बार पिता, पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक आज अपने पांचवें बच्चे के पिता बन गए है. अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दे दिया है, जिसकी तस्वीरें अरमान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से दोनों पति पत्नी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे थे. इसी बीच इस खुशखबरी ने फैंस को खुश कर दिया है और सभी कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे है. 

पायल ने किया चौथे बच्चे का स्वागत 

अरमान ने पायल के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पायल हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई है और अरमान अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है. हालांकि बच्चे का चेहरा और जेंडर अभी तक सामने नहीं आया है. तस्वीर के साथ अरमान ने लिखा, ‘जच्चा बच्चा सब ठीक है.’ इसके बाद फैंस की बधाइयों की बढ़ आ गई. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘नवरात्रि चल रही है और माता रानी ने आपको साक्षात दर्शन दे दिए.’ वहीं कुछ लोग बोल रहे हैं कि बेटा हुआ है. 

यूट्यूबर अरमान मलिक बने पांचवीं बार पिता, पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म

इसके अलावा अरमान ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हॉस्पिटल में पायल की डिलीवरी की तैयारी चल रही थी. इस समय अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका भी पायल का साथ देने पहुंची. पूरा परिवार घर के पांचवें बच्चे का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब इस दुनिया में आ चुका है. 

पांच बच्चों के पिता बने अरमान 

बता दें, अरमान मलिक एक यूट्यूबर के साथ-साथ ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के कंटेस्टेंट भी थे. शो में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. उन्होंने पायल मलिक और कृतिका मलिक से शादी की है, जिसमें पायल आज चार बच्चों की मां बन चुकी है और कृतिका एक बच्चे की मां है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *