‘मुझे अपनी काबिलियत साबित करनी पड़े तो मैं नहीं…’, 2027 वर्ल्ड कप पर विराट कोहली का बड़ा बयान

18d6685585949f85bf0d4e767691b28117788349325351212 original


विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे खेलते हैं, वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. उनको लेकर अक्सर चर्चा होती है कि क्या वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? इस पर खुद कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि अगर उन्हें काबिलियत साबित करनी होगी, ऐसा एहसास दिलाया जाए तो मैं उस जगह पर नहीं रहूंगा. बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि BCCI ने सीनियर खिलाड़ियों से कहा है कि अगर नेशनल टीम में खेलना है तो डोमेस्टिक भी खेलना होगा. कोहली ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में क्यों खेले थे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के यूट्यूब चैनल पर मयंती लैंगर के साथ इंटरव्यू में विराट कोहली ने ये बाते कहीं. उनसे जब पूछा गया कि अभी वह अपने करियर के किस दौर से गुजर रहे हैं? तो उन्होंने कहा, “मैं ऐसे मुकाम पर पहुंच गया जहां मैं जान चुका हूं कि आप रिकॉर्ड बनाते हो, अच्छी पारी खेलते हो लेकिन कल आपको फिर से शुरू करना होगा. आप लक्ष्य बनाते हो और लगता है कि वहां तक पहुंच जाओ तो सब ठीक हो जाएगा, लेकिन फिर हासिल हो जाए तो पता चलता है कि ये खत्म नहीं हुआ है.”

मयंती ने उनसे 2027 वर्ल्ड कप में खेलने या नहीं खेलने को लेकर हो रही बहस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मेरा नजरिया साफ है. मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं, उसमे योगदान दे सकता हूं तो मुझे जरूर पहचाना जाएगा. लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस करवाया जाए कि मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी होगी, तो मैं उस जगह पर नहीं रहूंगा क्योंकि मैं तो अपनी तैयारी के प्रति पूरा ईमानदार हूं. मैं कड़ी मेहनत करता हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं जो क्रिकेट से मुझे इतना कुछ मिला है. और जब मैं मैदान पर खेलने उतरता हूं तो अपना 100 प्रतिशत देता हूं.”

यह भी पढ़ें- किसे होना चाहिए T20 में टीम इंडिया का अगला कप्तान? रवि शास्त्री ने सुझाया नाम, बताई वजह

अपना 100 प्रतिशत देता हूं

कोहली ने आगे कहा, “अगर आप चाहते हैं कि मैं वनडे मैच में 40 ओवर तक बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ लगाऊं तो मैं बिना किसी शिकायत के ऐसा कर लूंगा, क्योंकि मैं उसी हिसाब से तैयारी करता हूं. मैं इस बात के लिए तैयार रहता हूं कि मैं 50 ओवर तक हर गेंद पर इस तरह फील्डिंग करूंगा, जैसे वह मेरे करियर की आखिरी गेंद हो. मैं उसी लगन से बैटिंग भी करूंगा, उसी लगन से विकेटों के बीच दौड़ लगाऊंगा और टीम के लिए जो कुछ भी मुमकिन होगा, वह सब करूंगा.”

यह भी पढ़ें- “अब सिर्फ ODI बाकी है…” बुमराह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

मैं ऐसी जगह के लिए नहीं बना

विराट कोहली ने साफ कहा कि अगर अपना 100 प्रतिशत देने, इतनी मेहनत करने के बाद भी मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत को साबित करना पड़े तो वो जगह मेरे लिए नहीं बनी है और इस मामले में मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है. मैंने विजय हजारे ट्रॉफी में इसलिए खेला, क्योंकि क्रिकेट खेलना मुझे पसंद है. मैंने वहां भी यही दोहराया कि मुझे क्रिकेट पसंद है और इसलिए मैं उस टूर्नामेंट को एन्जॉय कर पाया.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *